1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव अभिषेक व छप्पन भोग लगाया

माहेश्वरी महिला मंडल ने दी भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Singh Rajpurohit

•

Updated: 16 Sep 2018, 5:24 PM IST

Shiv Abhishek and Chappan bhog

शिव अभिषेक व छप्पन भोग लगाया

चेन्नई. माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में साहुकारपेट के बाबा रामदेव मंदिर में भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंडल की अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका कमला मोहता के साथ ही कमेटी की सदस्यों ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिव अभिषेक साथ ही छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर हेमलता सांवल ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। अन्य महिलाओं ने भी भजनों पर पूरा साथ दिया। भजनों के साथ ही जयकारों की गूंज भी होती रही। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी ने आरती की। माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव प्रेमलता टावरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रारम्भ में माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता डागा ने सभी का स्वागत किया।

भक्तों ने दाय घणो आयो रे...

चेन्नई. नेरकुन्ड्रम स्थित कुमावत समाज भवन में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भजन संध्या के साथ विशेष पूजा की गई और गणपति को भोग लगाया व आरती उतारी गई।
एक शाम श्री गणेश जी के नाम का आयोजन गणपति ग्रुप और कुमावत समाज नेरकुन्ड्रम द्वारा किया गया। कुमावत म्यूजिकल ग्रुप के भजन कलाकारों ने गणेश वन्दना एवं गुरु वंदना से भजनों की शुरुआत कर भक्ता री बेल पधारों म्हारा सांवरा... मोरुड़ा रुणीचा में मीठो-मीठो बोलीयो रे ओ और भक्तों ने दाय घणो आयो रे जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या का कार्यक्रम मध्य रात्रि तक चला। इस अवसर पर बुधाराम मानणिया, देवाराम पिलोदिया , बगदाराम चांदोरा, रायचंद गुगाण, नारायणलाल अड़ाणीया, हीरालाल पिपाड़ा, जयप्रकाश पिपाड़ा, मधुराम पिलोदिया, हीरालाल लारना उपस्थित थे। मंच संचालन रामदेव गुगाण ने किया।


शिक्षा सारथी स्वामी आत्मानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर भजन संध्या

चेन्नई. आत्मानंद भक्त मंडल और राजपुरोहित ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद सरस्वती का 96वां जन्म महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। राजपुरोहित समाज के भजन गायक पद्माराम मावड़ी और स्थानीय गायकों ने भक्ति से भरे हुए भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु