8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल से विशेष वार्ता

राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के प्रवासियों को विधानसभा चुनाव से पहले रिझाने आए विधायक नारायणसिंह देवल ने यकीन दिलाया कि
less than 1 minute read
Google source verification
xqax

रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल से विशेष वार्ता

चेन्नई. राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के प्रवासियों को विधानसभा चुनाव से पहले रिझाने आए विधायक नारायणसिंह देवल ने यकीन दिलाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का कोई गांव प्यासा नहीं रहेगा। हर गांव में नर्मदा का नीर पहुंचेगा। अब तक क्षेत्र के 50 गांव इससे लाभान्वित हुए हैं।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र के प्रवासी मतदाताओं को पीले चावल देकर विधायक नारायणसिंह देवल ने आमंत्रित किया।

इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। अपने क्षेत्र के प्रवासियों को मतदान का न्यौता देने आए चेन्नई आए देवल ने बताया कि वे पिछले पांच साल से रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की हर गांव-ढाणी में लोगों के बीच संपर्क में रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग नर्मदा का नीर थी जिसे पूरा करवाया और अब तक पचास से अधिक गांवों को पानी मिल चुका है। क्षेत्र के शेष गांवों को आने वाले समय में जोडऩे की योजना है।

बढ़ाया जाएगा महाविद्यालय का फंड

रानीवाड़ा विधायक ने बताया कि इस साल जुलाई से रानीवाड़ा में राजकीय महाविद्यालय की शुरुआत हो चुकी है और वर्तमान में करीब दो सौ छात्र अध्ययनरत हैं। आने वाले समय में महाविद्यालय के लिए और अधिक फंड आवंटन के प्रयास किए जाएंगे ताकि इलाके में उच्च शिक्षा का स्तर बढ़े और विद्यार्थियों को दूर-दराज नहीं जाना पड़े।

अपने कार्य बताए

देवल ने निर्वाचन क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने रानीवाड़ा में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता के कार्यालय खुलवाने, पांच साल में 639 किमी सडक़ें बनाने व १९३८ करोड़ रुपए की लागत से विविध विकास कार्य कराने का श्रेय लिया।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु

ट्रेंडिंग