10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहुकारपेट में जाम है आम

-आमजन बेहाल -व्यापारियों एवं ग्राहकों को हो रही परेशानी -हर रोज ऐसे ही हालात

2 min read
Google source verification
traffic,chaos,jam,

साहुकारपेट में जाम है आम

चेन्नई. साहुकारपेट में जैसे समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मूलभूत समस्याओं को तरस रहे इस इलाके में एक समस्या से निजात मिलती है तो दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है। इलाके में यातायात जाम की समस्या गहराती जा रही है। इससे व्यापारियों एवं ग्राहकों को हर दिन जूझना पड़ रहा है। यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते कई बाजारों में यातायात जाम के हालात देखे जा सकते हैं। आदियप्पा नायकन स्ट्रीट में सुबह से शाम तक कई बार ऐसे हालात पैदा होते हैं। कई बार प्रमुख मिंन्ट स्ट्रीट एवं एनएससी बोस रोड पर भी यातायात में व्यवधान पैदा होता है। नारायण मुद्दली स्ट्रीट, गोडावन स्ट्रीट, गोविन्दपा नायकन स्ट्रीट समेत अन्य बाजारों में भी कमोबेस ऐसे ही हालात आए दिन देखने को मिल रहे हैं। न तो प्रशासन इसे सुधारने की दिशा में कोई कदम बढ़ा रहा है और न ही पुलिस इसे दुरुस्त करने में कोई रुचि दिखा रही है। ऐसे में आम जन को परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में जाम के हालात का सीधा असर व्यापारियों की ग्राहकी पर पड़ता है। कई बार दुकान एवं गोदाम से सामान लाने-ले जाने में समय जाया हो जाता है। पुलिस-प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए। उधर खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक भी यातायात जाम से परेशान नजर आए। जाम के कारण उनको एक बाजार से दूसरे बाजार में जाने में ही लम्बा समय व्यतीत हो जाता है। ऐसे में कई बार वे अधिक समय तक खरीदारी करने से वंचित रह जाते हैं। कई बार तो ग्राहक यातायात जाम को देखकर दूसरे बाजार की तरफ रुख कर लेते हैं। कई बार तो आधे घंटे तक यातायात जाम के चलते वाहन चालक फंसे रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार तो इतना रास्ता भी नहीं रहता कि पैदल चलकर भी जा सकें। कई बाजार में दुकानों के आगे ही वाहनों की पार्किंग होने के चलते भी आने-जाने वाहनों के लिए रास्ता नहीं मिल पाता और यातायात जाम जैसे हालात बन जाते हैं।

क्या कहते हैं व्यापारी व ग्राहक:

-------------------------------
यातायात जाम की समस्या का एक कारण अतिक्रमण भी है। यदि प्रशासन इलाके से अतिक्रमण हटा दें तो यातायात को नियंत्रित भी हो सकता है। इसके साथ ही चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए समय का निर्धारण किया जाएं। कुछ बाजारों में एकतरफा यातायात की व्यवस्था की जा सकती है। नगर निगम को अतिक्रमण हटाने की दिशा में ध्यान देना चाहिए।
-गणपतसिंह राखी, बिजनसमैन


यातायात जाम की समस्या अब आम हो गई है। प्रमुख बाजारों के साथ ही छोटी गलियों में भी कई बार जाम लगा रहता है। जाम के चलते जहां व्यापारियों को ही नहीं खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
-मांगीलाल लूम्बरोड, बिजनसमैन


साहुकारपेट में थोक व्यापारियों का बड़ा बाजार है। त्यौहार के अवसर पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है। ग्राहक अपने वाहन लेकर आते हैं जिनको बाजार में ही खड़े कर देते हैं। इस कारण भी यातायात बाधित होता है।
-दिनेश चौधरी, व्यापारी