9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमार पति को दुबई से बुलाने के लिए पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

-कोमा में है पति, दुबई में ही चल रहा इलाज

less than 1 minute read
Google source verification
बीमार पति को दुबई से बुलाने के लिए पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

बीमार पति को दुबई से बुलाने के लिए पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

-कोमा में है पति, दुबई में ही चल रहा इलाज
तंजावुर. एक महिला ने अपने बीमार पति को दुबई से वापस लाने के लिए जिला कलक्टर से मुलाकात कर सरकार की मदद मांगी है। जिले के ओराथांडु निवासी वीराम्मल (45) नामक महिला ने बताया कि कुछ साल पहले होटल में काम करने के सिलसिले में उसके पति पुन्नीयामूर्ति (49) दुबई गए थे। दो साल पहले वैक्सीन लेने के लिए वे भारत आए थे और फिर से दुबई चले गए। दो साल पहले वैक्सीन लेने के लिए वे भारत आए थे और फिर से दुबई चले गए।

हाल ही में ड्यूटी के दौरान दुबई में वे बेहोस हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद वे कोमा में चले गए। महिला ने कलक्टर दिनेश पोनराज ओलिवर से मुलाकात कर पति को दुबई से लाने में सरकार की मदद दिलाने का आग्रह किया, क्योंकि दुबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, लेकिन किसी प्रकार का सुधार नहीं आ रहा है। महिला के आग्रह के बाद कलक्टर ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।