
पत्नी के भाई की बीवी ले भागा 50 वर्षीय जीजा, अब वापस लौटकर दोनों चले गए अपने अपने घर, चौंका देगी वजह
छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल पहले 50 साल का जीजा अपनी पत्नी के भाई (साले) की 34 वर्षीय पत्नी को लेकर भाग गया था। वैलेंटाइन-डे पर दोनों गुमशुदगी के मामले में खुद की उपस्थिति दर्ज कराने थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छोड़ दिया। कमाल की बात ये है कि, वापस लौटकर दोनों ही अपने-अपने घर चले गए। वहीं, भागने वाली युवती के पति का कहना है कि, उसे अभी भी अपनी पत्नी पर शक है कि, आखिर ऐसी क्या वजह है जो वो घर लौट आई है।
गौरतलब है कि, शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में करीब डेढ़ साल पहले भाई-बहन ने अपने-अपने पति-पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दायर की थी। पुलिस ने उन्हें बहुत ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। बाद में युवक को पता लगा कि, उसकी पत्नी उसी के जीजा के साथ भाग गई है। पुलिस के मुताबिक, जीजा की उम्र 50 वर्ष है जबकि, महिला की उम्र 34 वर्ष बताई गई है। दौनों के भागने के बाद डेढ़ साल की अवधि में उन दोनों ने घर-परिवार में किसी से भी संपर्क नहीं किया, लेकिन अचानक वापस अपने अपने घर लौटने से दोनों के परिवारों में संदेह है।
युवक को पत्नी पर संदेह
पुलिस के अनुसार, वापस लौटे युवक युवती पुलिस में सूचना देकर अपने-अपने पति और पत्नी के पास चले गए। हालांकि, इस मामले में साले को अब भी अपनी पत्नी पर शक है। युवक का मानना है कि, अब भी उसकी पत्नी के संबंध उसके जीजा के साथ हैं। वो फिर किसी भी वक्त उसे छोड़कर भाग सकती है। युवक का ये भी मानना है कि, हो न हो ये दोनों किसी न किसी योजना के तहत ही वापस लौटे हैं। युवक का कहना है कि, उसे अपनी बहन और उसके बच्चों की चिंता सता रही है।
महिला के मन को लगी ठेस
दूसरी ओर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसके भाई के घर आता-जाता था। हमने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि, इस दौरान उन दोनों के बीच ही अफेयर शुरु हो जाएगा। महिला का पति बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता है। हाल ही में उसने 1 करोड़ की जमीन भी बेची है। पीड़ित महिला ने कहा कि, उनके रिश्ते का पता लगते ही मन को ठेस लगी। लेकिन, घर से भागने के बाद वो दोनों वो दोनों वापस लौट आए हैं। लेकिन, उनकी मंशा कुछ ठीक नहीं लग रही।
ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video
Published on:
15 Feb 2022 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
