3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म किया, फिर 5 युवकों ने मिलकर वायरल कर दिये युवती के अश्लील फोटो

एक युवती ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल वायरल करने का मामला दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Feb 2022, 6:28 PM IST

News

दुष्कर्म किया, फिर 5 युवकों ने मिलकर वायरल कर दिये युवती के अश्लील फोटो

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना इलाके में आने वाले गांव की एक युवती ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल वायरल करने का मामला दर्ज कराया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन जब पीड़िता को न्यायालय में पेश किया गया तो वहां उसने एक नहीं बल्कि अपने 164 के बयान में 5 आरोपियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए।

यही नहीं युवती की ओर से कुछ इसी तरह का आवेदन एसपी कार्यालय में भी दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंडावर गांव के रहने वाले आरोपी कमलेश, मनोज, अशोक, गोलू और रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ये मामला करीब एक साल से भी ज्यादा पुराना है, जिसमें एक आरोपी युवक को लड़की पहचानती थी, जिसके बाद लड़के ने उसे गुमराह करते इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- बंदूक की नोक पर किसान से लूट, पुलिस पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी कर दिया हमला


पुलिस गिरफ्त में पांचों आरोपी

पीड़िता ने बताया कि, उसके कुछ अश्लील फोटो खींचते हुए आरोपी युवकों ने मोबाइल पर भी वायरल किए हैं। इसके बाद परिजन की भी जानकारी में आया। बोड़ा थाने में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर पहले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके खिलाफ धारा 376 के साथ ही आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया, लेकिन न्यायालय में जब पीडि़त युवती ने पांच युवकों के नाम बताए तो न्यायालय ने पुलिस को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि, आखिर पुलिस ने अन्य आरोपियों नाम एफआइआर में क्यों नहीं जोड़े। फिलहाल, नए आरोपी केस में जुड़ने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपी युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video