3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी ने चाकू की नोक पर भरी विधवा की मांग, वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर मांगे 10 लाख

चाकू की नोक पर भरी विधवा की मांग, बनाया वीडियो, वायरल करने के नाम पर मांग रहे थे 10 लाख। आरोपी पति-पत्नी फरार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Feb 2022, 4:35 PM IST

News

पति-पत्नी ने चाकू की नोक पर भरी विधवा की मांग, वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर मांगे 10 लाख

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना इलाके में 56 वर्षीय विधवा महिला को घर बुलाकर चाकू की नोक पर उसकी मांग भरने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। महिला का आरोप है कि, आरोपी पति-पत्नी ने उसके अश्लील फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किये हैं। हरसूद पुलिस ने आवेदन जांच के बाद आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ छेड़छाड़ करने, ब्लैकमेल करने और आइटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी पति-पत्नी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


हरसूद निवासी 56 वर्षीय महिला के पति की मौत साल 2017 में हुई थी। महिला की पहचान सेक्टर-9 स्थित कल्याण चौक निवासी पति-पत्नी से थी। 17 जनवरी को मनमोहन उर्फ भूरा पिता शंकरलाल यदुवंशी और उसकी पत्नी नीतू ने महिला को चाय के लिए घर पर बुलाया। यहां महिला के पहुंचने पर मनमोहन ने चाकू की नोक पर उसकी मांग भरी और नीतू ने उसके फोटो खींचे। यहां मनमोहन ने महिला के साथ चाकू की नोक पर अश्लील फोटो भी नीतू से खींचवाए। इसके बाद महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। बाद में महिला के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- बंदूक की नोक पर किसान से लूट, पुलिस पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी कर दिया हमला


एक लाख दे चुकी थीं, मांग रहे थे 10 लाख

एसडीओपी हरसूद रवींद्र वास्कले ने बताया कि, 17 जनवरी से 10 फरवरी तक महिला द्वारा दो बार 50-50 हजार रुपए ब्लैकमेलिंग की राशि आरोपियों को दी जा चुकी है। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पास की सोने की पांचाली (सोने का छोटा हार) भी छुड़ा ली। आरोपियों की मांग बढ़ती जा रही थी। एक लाख लेने के बाद आरोपियों ने महिला से 10 लाख की मांग की और नहीं देने पर फोटो वायरल कर दिए। महिला ने ये बात अपने पुत्रों को बताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- बेटे का इलाज कराने ले जा रही थी मां, रास्ते में बेटे ने ही पत्थर से कुचलकर कर दी मां की हत्या


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

एसडीओपी वास्कले ने बताया कि, महिला के शिकायत आवेदन पर जांच के बाद आरोपी मनमोहन और उसकी पत्नी नीतू के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 354, 354-क, 342, 506 और 67(ए) आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video