6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona: घर पर ही करें आराधना मंदिर न जाएं श्रद्धालु

‘कोरोना’के चलते जामसांवली हनुमान मंदिर को लेकर एसडीएम ने की अपील

2 min read
Google source verification
meerut

छिंदवाड़ा. कोरोना वायरस के प्रति लोगों के सचेत करते हुए सौंसर एसडीएम ने आम लोगों के एक मंगलवार को एक अपील जारी करते हुए 31 मार्च तक मंदिर में न जाने के लिए कहा है। एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया ने कहा कि वर्तमान स्थिति में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है इसलिए चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली के भक्तों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने घरों से ही भगवान की आराधना करें और 31 मार्च तक मंदिर में दर्शन के लिए आएं। ध्यान रहे कोरोना वायरस के संक्रमरण को रोकने के लिए अब शहरों में स्थानीय स्तर पर भी जागरूरक किया जा रहा है। इसको लेकर हालांकि जनसामान्य भी सजग है लेकिन प्रशासन भी लोगों को लगातार आगाह कर रहा है। जिला प्रशासन ने प्रदेश से मिले निर्देशों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी के बाद स्थानीय स्तर पर कदम उठाते हुए सरकारी आयोजन, सभा, सार्वजनिक रैलियों पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के लिए आने वाले एक महीने चुनौती भरे होने वाले हैं। कारण यह है कि इन दौरान तीन बड़ी धार्मिक तिथियां आ रहीं हैं। 25 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 2 अप्रैल को रामनवमी है और 8 अप्रैल को हनुमान जयंती आ रही है। इन तीनों तिथियों में पूरे जिले में बड़े आयोजन होते हैं। इनमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में एकत्रित होते हैं। आगामी धार्मिक पर्वों को लेकर हालांकि मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन की तरफ से हालांकि इन आयोजनों को लेकर अभी तक कोई अपील या पत्र जारी नहीं किया है। प्रशासन 31 तारीख तक प्रतिबंध लगाने की बात कह रहा है जबकि रामनवमी और हनुमान जयंती के कार्यक्रम अप्रैल में हैं। इस मामले में प्रशासन सजगता बरतने के लिए समय को और आगे बढ़ा सकता है।
नवरात्र में नौ दिन तक रहती है चहल-पहल
ध्यान रहे साल की दो नवरात्र में चैत्र की नवरात्र भी महत्वपूर्ण रहती है। नौ दिन तक देवी के सिद्धपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। शहर के मंदिरों में सुबह और शाम की आरती में भी भारी भीड़ उमड़ती है। जिले के कपूरदा देवी मंदिर, कोयलांचल के हिंगलाज देवी मंदिर और अमरवाड़ा के पास सालीवाड़ा स्थित शारदा माई मंदिर में तो मेले सा माहौल रहता है।
हनुमान जयंती पर होते हैं बड़े आयोजन
हर वर्ष हनुमान जयंती पर पूरे जिले में बड़ें आयोजन होते हैं। सौंसर स्थित जामसांवली मंदिर, कोसमी स्थित हनुमान मंदिर, सिमरिया हनुमान मंदिर के अलावा शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर, नारियल वाले हनुमान मंदिर, अनगढ़ हनुमान, संकट मोचन हनुमान मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यह आयोजन 8 अप्रैल को होना है। इससे पहले शहर में 2 अप्रैल को रामनवमी पर भी विशाल वाहन रैली निकाली जाती है।