2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो कॉल से जिला अस्पताल का मूल्यांकन…खरगोन के डॉक्टर ने देखी यह व्यवस्थाएं, जानें वजह

- कोरोना संक्रमण के चलते खरगोन के डॉक्टरों वीडियो काल से परखी व्यवस्थाएं

2 min read
Google source verification
वीडियो कॉल से जिला अस्पताल का मूल्यांकन...खरगोन के डॉक्टर ने देखी यह व्यवस्थाएं, जानें वजह

वीडियो कॉल से जिला अस्पताल का मूल्यांकन...खरगोन के डॉक्टर ने देखी यह व्यवस्थाएं, जानें वजह

छिंदवाड़ा/ कायाकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिला अस्पताल का वर्चुअल असेसमेंट खरगोन के दो डॉक्टरों ने किया तथा वीडियो कालिंग के माध्यम से जिला अस्पताल का राउंड लिया और विभागीय अमले समेत मरीजों से चर्चा की। बताया जाता है कि कायाकल्प अभियान के तहत प्रदेश के छिंदवाड़ा समेत दस जिलों का चयन प्रथम चरण के मूल्यांकन के लिए किया गया है।

- विभागीय मूल्यांकन में मिले थे 84 प्रतिशत अंक

इसकी वजह विभागीय मूल्यांकन में जिला अस्पताल को मिले 84 प्रतिशत अंक मिलना है। आरएमओ डॉ. सुशील दुबे ने बताया कि वर्चुअल असेसमेंट में डॉ. दिलीप सेप्टा तथा डॉ. दीपक यादव ने सबसे पहले पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से पूरे जिला अस्पताल में चल रही गतिविधियां, कार्यक्रम, चिकित्सा सेवाएं, सुविधाएं, साफ-सफाई आदि बिंदुओं को जाना। साथ ही वीडियो कालिंग के माध्यम से हर वार्ड, पैथालॉजी लैब, गायनिक विभाग, सर्जिकल विभाग, एसएनसीयू आदि का जायजा लिया।

साथ ही नर्स, वार्ड ब्वाय तथा सफाई कर्मियों से बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, साफ-सफाई, हाथ धोना, कोरोना संक्रमण से सुरक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग आदि बिंदुओं पर चर्चा की। इसी तरह वार्ड में भर्ती मरीजों से भी मिल रही सुविधाएं, दवाइयां और अन्य मामलों में पूछताछ की गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पी. कौर गोगिया, आरएमओ डॉ. दुबे समेत स्टाफ नर्स रचना मालवीय, कांती सरेयाम, शिवानी डेहरिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर विवेक साहू, अजय यादव, नर्सिंग अधीक्षक कल्पना उइके तथा मैट्रन अनिता जोसफ आदि मौजूद थे।


मरीज की संतुष्टि में मिले 62 प्रतिशत अंक -


ओपीडी पर्ची में लिखे गए मरीज के मोबाइल नम्बर पर दिल्ली से की गई मॉनिटरिंग में मरीजों ने संतुष्टि जताई है, जिसके चलते जिला अस्पताल को 62 प्रतिशत अंक मरीज संतुष्टि में मिले है। वहीं हर्बल गार्डन, ओपीडी, डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, मर्चुरी, पोस्टमार्टम कक्ष आदि की व्यवस्था को देख वर्चुअल असेसमेंट में संतोषजनक बताया गया है। आरएमओ डॉ. दुबे ने बताया कि इस मूल्यांकन में 70 प्रतिशत अंक मिलेंगे तो आने वाले समय मे राज्यस्तरीय मूल्यांकन में जिला भी शामिल हो सकेगा।