6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : शिवराजसिंह से बोले लोग- भाईसाहब आप मुख्यमंत्री बनोगे, जानिए पूर्व सीएम ने क्या दिया जवाब

Lok Sabha Election 2024 : Shivraj Singh visit to Pandhurna कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने मंडला और शहडोल में जनसभाएं की जबकि बीजेपी की ओर से सीएम डॉ.मोहन यादव व पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने प्रचार की कमान संभाली है।
2 min read
Google source verification
excmshiv.png

शिवराज सिंह आज छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिहाज से सोमवार का दिन बड़ा अहम है। दोनों दलों के कई बड़े दिग्गज प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने मंडला और शहडोल में जनसभाएं की जबकि बीजेपी की ओर से सीएम डॉ.मोहन यादव व पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने प्रचार की कमान संभाली है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह आज छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। पांढुर्ना विस के बढ़चिचोली में जनसभा को संबोधित किया। अमरवाड़ा विस के धनौरा में लोगों से संवाद के बाद वे जुन्नारदेव के तामिया में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से पूर्व सीएम पिपरिया जाएंगे।

Breaking - राहुल के हेलिकाप्टर में खत्म हुआ पेट्रोल, रात को शहडोल में ही रुक सकते हैं स्टार प्रचारक

पांढुर्णा में शिवराजसिंह ने बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के लिए वोट मांगे। उनकी जनसभा में गजब घटना हुई। यहां जनसभा में आए लोगों ने शिवराज सिंह से कहा कि आप फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इसपर शिवराज मुस्कुरा दिए और लोगों से कहा कि कह तो ऐसे रहे हो जैसे आपको ही सीएम बनाना है।

शिवराजसिंह ने विवेक बंटी साहू को सांसद बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वे दिनरात आपकी सेवा में जुटे रहेंगे। मैं सांसद बना तो अपना धर्म निभाउंगा...। इस बात पर जनसभा में उपस्थित लोग आवाज लगाने लगे— आप तो सीएम बनेंगे। शिवराजसिंह ने इसका जवाब यह कहते हुए दिया कि मेरा एक पक्का संकल्प है— आपकी सेवा का, जो जीवन भर रहेगा।

Lok Sabha Elections 2024 - हर महिला के एकाउंट में एक लाख रुपए डालेगी कांग्रेस, राहुल का बड़ा ऐलान

इधर सीएम डॉ.मोहन यादव सोमवार को मुरैना और ग्वालियर लोकसभा में प्रचार कर रहे हैं। मुरैना लोकसभा की सबलगढ़ विधानसभा के मामचोन में कार्यक्रम में शामिल होकर वे ग्वालियर के कुलैठ पहुंचे। इसके बाद बड़ा गांव में सभा को संबोधित कर वे थाटीपुर के मंगल गार्डन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां से रात 7 बजे ग्वालियर में वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Breaking - राहुल के हेलिकाप्टर में खत्म हुआ पेट्रोल, रात को शहडोल में ही रुक सकते हैं स्टार प्रचारक

राहुल ने भरी हुंकार
सोमवार को कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने भी लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने मंडला लोकसभा सीट के धनोरा तथा शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मंडला से कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक ओमकार सिंह मरकाम हैं और शहडोल लोकसभा से भी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों ही कांग्रेस की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।