
Corona effect: कृषि उपज मंडी में श्रमिकों-किसानों को बांटे मास्क
छिंदवाड़ा. कृषि उपज मंडी में गुरुवार को कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने और इसके लिए किए जाने उपायों की जानकारी देने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडी प्रबंधन और अनाज व्यापारी संघ ने मिलकर यह कार्यक्रम किया। दोपहर 12 बजे मंडी परिसर में हुए कार्यक्रम में मंडी प्रशासक एसडीएम अतुल सिंह, मंडी सचिव अशोक डेहरिया की उपस्थिति में मंडी में काम करने आए हम्माल श्रमिकों के साथ किसान और व्यापारियों को कोरोना वायरस से होने वाले खतरे और इससे बचाव के उपाय बताए। अधिकारियों ने अपने हाथों से श्रमिकों को सुरक्षा के लिए मुंह और नाक पर पहने जाने वाले मास्क और हाथ धोने के लिए साबुन वितरित की। वितरण कार्यक्रम में मंडी कर्मचारी और अनाज व्यापारी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार मास्क और साबुन दिए गए।
मंडी प्रशासक अतुलसिंह ने बताया कि मंडी में पूरे जिले से किसान आते हैं। वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रमिक हम्माल काम करते हैं। कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में इन दिनों सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के प्रति सजग करने के लिए यह आयोजन मंडी प्रबंधन और अनाज व्यापारी संघ ने किया। सभी को इससे सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर हाथ धोने, शहर से बाहर न जाने, मास्क पहनने और किसी भी तरह के सर्दी जुकाम होने पर डाक्टर के पास जाने की सलाह भी दी गई और इस संबंध में लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया। अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मंडी प्रशासक एसडीएम महोदय की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें परिसर में काम करने वाले हम्माल-श्रमिकों ने भी रुचि दिखाई। उन्हें एक हजार से ज्यादा मास्क बांटे गए साथ ही साबुन भी दी गई और हर आधे एक घंटे के दौरान हाथ साफ करने की हिदायद भी दी गई।
Published on:
19 Mar 2020 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
