
छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा में एक गर्भवती युवती ने थाने में ही बच्चे को जन्म दे दिया। युवती अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत करने के लिए थाने पहुंची थी और वहीं पर उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। थाने की ही एक महिला आरक्षक ने युवती की मदद की और थाने में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। बाद में जच्चा-बच्चा को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी युवती
छिंदवाड़ा के लावाघोघरी थाने में गर्भवती युवती अपने परिजन व ग्रामीणों के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी युवक राजेन्द्र शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से ये भी कहा कि अगर राजेन्द्र उससे शादी कर लेता है तो वो उसके खिलाफ शिकायत नहीं करेगी। लावाघोघरी थाने के थाना प्रभारी ने पीड़िता से आरोपी राजेन्द्र का नंबर लेकर उससे मोबाइल पर बात की तो उसने नागपुर में होना बताया। साथ ही उसने ये भी कहा कि वो बस से लावाघोघरी आ रहा है लेकिन इसमें वक्त लगेगा।
ये भी पढ़ें- देर रात तक बार में चल रही थी पार्टी, पुलिस का छापा
इंतजार करते करते हुई डिलेवरी
आरोपी राजेन्द्र के थाने आने की खबर सुनने के बाद पीड़िता अपने परिजन के साथ थाने में ही उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई। थाने की महिला आरक्षक ने उसकी मदद की जिसके बाद पीड़िता ने थाने में ही बच्चे को जन्म दिया। बाद में दोनों को डायल-100 से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिस महिला आरक्षक ने पीड़िता की डिलेवरी कराई उसने नर्स का कोर्स किया हुआ था जिसके कारण वो पीड़िता की सुरक्षित डिलेवरी करा पाई।
देखें वीडियो- अंधविश्वास और भूतिया साबित होता जा रहा स्कूल
Published on:
10 Mar 2021 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
