
छिंदवाड़ा. शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन छोटा तालाब स्थित राय मंगल भवन में किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। जिला शतरंज संघ के सचिव लतीफ ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर में सत्तार दादा चैंपियन बनें। द्वितीय स्थान पर मकबूल एवं तृतीय स्थान पर मोनू रहे। गल्र्स में प्रथम रिया, द्वितीय शिवानी एवं तृतीय स्थान पर राजकुमारी रही। सब जूनियर में आयुष, द्वितीय रोमिल, तृतीय उदित रहे। वहीं जूनियर में प्रथम सोहेल, द्वितीय अंकित, तृतीय स्थान पर आयुष रहे।शतरंज प्रतियोगिता में कुल 90 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अंत में सभी खिलाडिय़ों को चेस बोर्ड, टिफिन बॉक्स, ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बब्लू राय, सतीश गुप्ता, मालवी सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन अल्फाज कादरी ने किया एवं ओर्बिटर संकेत चौकसे, मुनीर, देवांश, शोएब रहे।
88वीं संडे सिंघम स्पर्धा में एनबीएमएफ गल्र्स बनीं विजेता
छिंदवाड़ा. सूबेदार स्व. नरेंद्र सिंह बैस मेमोरियल फाउंडेशन ने रविवार को शासकीय राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट में ८८वां संडे सिंघम बास्केटबॉल चैलेंजर स्पर्धा का आयोजन किया। स्पर्धा में साक्षी स्टार्स, सिंधु स्टॉर्म, मैरीकॉम मैजिक, एनबीएमएफ गल्र्स की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच एनबीएमएफ गल्र्स और सिंधु स्टॉर्म के बीच खेला गया। मैच में सुलेखा और आकांक्षा के शानदार प्रदर्शन से एनबीएमएफ गल्र्स विजेता बनी।
टीम ने सिंधु स्टॉर्म को ४०-१८ के अंतर से हराया। समापन पर खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सेंट्रल बैंक प्रबंधक एनआर डोंगरे, विशेष अतिथि प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बैस मौजूद रहे। अंत में पुरस्कार वितरण के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन उद्बोधन दिया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष राजीव सतीजा, सह सचिव सुनीता डोंगरे, राजेन्द्र झंझोट, पूजा नामदेव मौजूद थे।
सात विद्यार्थियों को मिली नौकरी
छिंदवाड़ा. शासकीय कॉलेज चांद में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सात विद्यार्थियों को नौकरी मिली।
जानकारी के अनुसार कॉलेज के १५० विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया था। इसमें छात्रा जयकुमारी चौरिया, अर्चना पाटिल, राजकन्या साहू, महिमा साहू, बिंदू डेहरिया, साहेबान अली और शिवानी चौरसिया को रुरल सोर्स कॉल सेंटर में नौकरी के लिए अंतिम रूप से चयनित किया गया। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी की कक्षाओं से छात्रों को नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किया गया है। विद्यार्थियों का साक्षात्कार कॉल सेंटर के मैनेजर अमीन शेख, मास्टर ट्रेनर संजय रघुवंशी, एचआर रविन्द्र चौहान व तहसीम खान ने लिया। शिविर में सहयोग प्राचार्य डॉ. डीके गुप्ता, प्राध्यापक डॉ. नीलिमा जैन, डॉ. विजय कलमधार, प्रोफेसर रंजनी कवरेती, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप पटवारी एवं छात्र प्रदीप माहोरे व जयकिशोर पटवा मौजूद रहे।
Published on:
09 Oct 2017 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
