
चित्रकूट. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कई बार खाकी के लम्बरदारों को नसीहत दी और लापरवाही व शिथिलता न बरतने की भी हिदायत दी। उनके जाने के बाद एडीजी जोन (इलाहाबाद) एसएन सावंत ने भी बैठक व कोतवाली का निरीक्षण कर मातहतों को कानून व्यवस्था से समझौता न करने के निर्देश देते हुए जुआं, सट्टा आदि गैर कानूनी काम एकदम से बन्द कराने की हिदायत दी। एडीजी जोन ने दस्यु बबुली के खिलाफ भी अभियान में ढिलाई न बरतने का निर्देश दिया।
विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की मुख्यमन्त्री की मण्डलीय समीक्षा के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली सीएम के प्रमुख बिंदुओं में से एक रही। दो दिवसीय बुन्देलखण्ड दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए खाकी के जिम्मेदारों से शिथिलता न बरतने का आह्वाहन किया। साथ ही हिदायत भी दी कि अपराधी के विरुद्ध कार्रवाई में संकोच न करें और निर्दोष को परेशान न किया जाए।
एडीजी ने कसे मातहतों के पेंच
दो दिवसीय सीएम के दौरे के दौरान जनपद में डेरा जमाए रहे एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) जोन (इलाहाबाद) एसएन सावंत ने कोतवाली कर्वी का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं अव्यवस्थाओं को जांचा परखा। साथ ही पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने विभिन्न मुकदमों में सीज हुए वाहनों के निस्तारण व पुलिस की पैदल गस्त और एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रतिदिन की गस्त को सुनिश्चित करने की बात मातहतों से कही। अधीनस्थों के पेंच कसते हुए एडीजी जोन ने जुए व सट्टे के गैर कानूनी खेल पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाने की हिदायत दी। लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण भी समय से करने का निर्देश एडीजी ने दिया।
बबुली के खिलाफ अभियान में न हो ढिलाई
अभी तक भले ही खाकी को खूंखार दस्यु साढ़े पांच लाख के इनामी दस्यु बबुली कोल की परछाई भी नसीब न हुई हो लेकिन उसके खिलाफ अभियान में ढिलाई न बरतने का रटा रटाया फरमान जरूर खाकी के उच्चाधिकारियों द्वारा मातहतों को दिया जाता रहा है। एडीजी जोन ने दस्यु उन्मूलन अभियान को शिथिल न होने देने का निर्देश देते हुए एंटी डकैती टीम को खास रणनीति बनाकर दस्यु गैंग को ट्रेस करने की बात कही।
Published on:
14 Apr 2018 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
