31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : पति से अनबन के बाद पीहर गई महिला अचानक हुई गायब, फिर इस हाल में मिला शव

पति से अनबन के चलते रूबीना पिछले कुछ समय से अपने पीहर बिलायती खेड़ा में ही रह रही थी। शनिवार को वह अचानक घर से लापता हो गई। जिसके बाद उसका शव पानी से भरे खदान में मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 17 Jun 2024, 11:38 AM IST

चित्तौड़गढ़. शंभूपुरा थानान्तर्गत बिलायती खेड़ा से शनिवार को पीहर के घर से लापता हुई महिला का शव रविवार को पानी से भरी खदान में मिला। सावा चौकी प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि बिलायती खेड़ा निवासी रूबीना (25) का विवाह कच्ची बस्ती निबाहेड़ा निवासी अखलाक से हुआ था। उसके तीन साल की एक बेटी भी है।

पति से अनबन के चलते रूबीना पिछले कुछ समय से अपने पीहर बिलायती खेड़ा में ही रह रही थी। शनिवार को वह अचानक घर से लापता हो गई। पीहर पक्ष के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी। रविवार को सुबह लोगों ने बनष्टी के पास चाइना क्ले की पानी से भरी खदान में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सावा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाकर सांवलिया जी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, शंभूपुरा थाना प्रभारी ठाकराराम आदि भी अस्पताल पहुंचे। पीहर पक्ष ने मृतका के पति पर लड़ाई - झगड़े कर परेशान करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच उपखण्ड अधिकारी चित्तौडग़ढ़ कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Pre – Monsoon Today : तीन घंटे के अंदर राजस्थान के इन 8 जिलों में होगी बारिश, IMD Alert जारी