10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cp joshi ईमानदारी कांग्रेस ने काम किया होता तो भारत सोने की चिडिया बन जाता

चित्तौडग़ढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने आमजन के लिए ईमानदारी से कार्य किया होता तो भारत पुन: सोने की चिडिय़ा बन चुका होता।चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति परिसर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोशी ने यह बात कही। जोशी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से केंद्र में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सरकार बनी है।

2 min read
Google source verification
cp joshi honesty if congress had worked then india would have become golden bird

लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोशी

चित्तौडग़ढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने आमजन के लिए ईमानदारी से कार्य किया होता तो भारत पुन: सोने की चिडिय़ा बन चुका होता।
चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति परिसर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोशी ने यह बात कही। जोशी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से केंद्र में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सरकार बनी है। सभी ने बड़े.बड़े नारे दिए कि गरीबी हटाओ, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इसके विपरीत गरीबी तो नहीं हटाई लेकिन गरीबों की जेब पर काटकर अपने आप को अमीर बनाया । कांग्रेस की नीतियों से उनके नेता जरूर अमीर बन गए। उन्होंने कहा कि सन 2014 में देश में नरेंद्र मोदी सरकार बनी तब से लेकर आज तक नरेंद्र मोदी ने निस्वार्थ भाव से गरीबए पीडि़त, शोषित वंचित वर्ग के लिए कार्य किया है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया। सीएम गहलोत पूरी ईमानदारी से आमजन के लिए योजनाओं का संचालन मुख्यमंत्री बनते ही कर लेते तो आज हेलीकॉप्टर लेकर पूरे प्रदेश का दौरा नहीं करना पड़ता। आज स्थिति ये है कि कांग्रेस सरकार के मंत्री एवं विधायक ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है ।प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से कमल खिलेगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी ।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को माफियाओं को संरक्षण देने वाली का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को रोकने में विफल रही है और इनके नेता एवं जनप्रतिनिधि जमीनों पर कब्जा कर रहे है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। स्वागत उद्बोधन लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक रणजीत सिंह भाटी ने दिया । सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक मि_ू लाल जाट, सह संयोजक रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू सुथार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने एवं आभार पंचायत समिति चित्तौडग़ढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर ने जताया। कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख्या भूपेन्द्र सिंह बडौली, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, सुधीर जैन, दिनेश शर्मा, रतनलाल डांगी, पवन आचार्य, रोहिताश्व जाट, अनिल शिशोदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झवर, नारायण सिंह, गोविंद काबरा, संजू लढा, जिला आईटी संयोजक राजन माली आदि उपस्थित रहे।

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित
कार्यक्रम के दौरान चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर ने उपस्थित दिव्यांगजनों के आग्रह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चित्तौडग़ढ़ के माध्यम से मौके पर ही प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के हाथों से दिव्यांग जनों को उपकरण प्रदान किए। जिनमें श्रवण यंत्र, ट्राईसाईकिल, बैसाखी व्हीलचेयर आदि थे। कार्यक्रम में 40 दिव्यांगों का हाथोहाथ रजिस्ट्रेशन किया गया जिन्हे एम आर जांच के लिए कोटा ले जाया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग