पूरी डिटेल्स पहुंचती है ठगों के पास
ठग खुद को बैंक मैनेजर या फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर कम से कम पांच लाख की रकम पास होने का झांसा देते हैं। लोग झांसे में आते हैं तो वह बैंक डिटेल, आधार कार्ड, फोटो समेत अन्य कागजात को लेकर इसके एवज में कंपनी या बैंक लोन से संबंधित दस्तावेज उनके मोबाइल पर भेजते हैं। इसके बाद वह लोन फीस, जीएसटी फीस, कमीशन आदि के नाम पर आपके खाते से सारी रकम उड़ा देता है। इसके अलावा लोगों की फोन डिटेल्स भी ठगों तक पहुंच जाती है। ये कॉल्स उनके मित्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों तक भी पहुंचते हैं।