
सांसद ने किस बैठक में खोल दिया मांगों का पिटारा
चित्तौडग़ढ़. सांसद सी.पी.जोशी ने शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर में आयोजित रेलवे के जयपुर जोन की बैठक में भाग लिया। जोशी ने बैठक में कहा कि मावली-मारवाड़ (152 किमी.) आमान परिवर्तन कार्य की स्वीकृति बाद आगे कोई प्रगति नहीं हुई है। अजमेर -चित्तौडगढ-उदयपुर दोहरीकरण सर्वे की प्रगति, कपासन- सांवलियाजी- निम्बाहेडा नई लाईन सर्वे की प्रगति तथा प्रतापगढ़ बासंवाडा नई लाईन सर्वे की प्रगति, उदयपुर अहमदाबाद आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति के बारे में चर्चा की। वीर भूमि चित्तौडग़ढ़ एक्सप्रेस इन्दौर-उदयपुर ट्रेन 19329-19330 जिसका रैक उदयपुर में 14 घंटे से अधिक समय तक उदयपुर में खडा रहता हैं को कोटा अथवा रतलाम तक चलाया जाये जिससे यात्रियों को सुविधा मिले एवं इसका उपयोग हो सके तथा हरिद्वारा ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलया जाये। अजमेर अमृतसर ट्रेन का उदयपुर तक विस्तार किया जाये। जोशी ने मांग की कि रेलवे द्वारा खिलाडियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के दौरान यात्रा करने पर किराये में रियायत की व्यवस्था उदयपुर रेलवे कार्यालय में कराई जाये। कपासन रेलवे स्टेषन पर स्वीकृत तीसरी रेलवे लाईन का निर्माण शुरू करवाया जाये तथा प्लेटफार्म शेड़ एवं यात्री सुविधाओं का भी निर्माण कराया जाये। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के गंगरार, डेट, घोसुन्डा, पाण्डोली, कपासन, भूपालसागर, फतहनगर, मावली, भीमल, खेमली, देबारी के विकास के संबध में व चल रहे कार्यो की प्रगति के संबध में चर्चा की।
Published on:
7 Sep 2019, 11:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.