
चित्तौडग़ढ़
ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कबड्डी व वॉलीबाल का महा समर 20 से 22 मई तक बेगूं के बलवंत नगर में होगा। इसमें 299 ग्राम पंचायतों से 598 टीमों के 5 हजार 980 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला परिषद की ओर से यह आयोजन कराया जा रहा है।
जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़ ने बताया कि शहीद रूपाजी-कृपाजी की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस मौके पर बलवंत नगर के चारभुजा नाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 11 हजार महिलाएं शामिल होंगी। जिला परिषद की ओर से खिलाडिय़ों को नकद इनाम और उस ग्राम पंचायत के विकास के लिए इनाम राशि दी जाएगी। खिलाडिय़ों को टी शर्ट के साथ किट भी दिया जाएगा। जिला प्रमुख ने बताया कि पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम की ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीम की ग्राम पंचायत को तीन लाख रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम की ग्राम पंचायत को दो लाख रुपए विकास कार्य के लिए दिए जाएंगे। इसी तरह प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।