29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Chittorgarh / RBSE Class 10th Result 2023, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

RBSE Class 10th Result 2023, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

चित्तौडग़ढ़. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने शुक्रवार दोपहर को कक्षा 1०वीं का परिणाम जारी कर दिया। इसमें चित्तौडग़ढ़ जिला संभाग में चौथे स्थान पर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Avinash Chaturvedi

•

Updated: 2 Jun 2023, 11:28 PM IST

 छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

चित्तौडग़ढ़. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने शुक्रवार दोपहर को कक्षा 1०वीं का परिणाम जारी कर दिया। इसमें चित्तौडग़ढ़ जिला संभाग में चौथे स्थान पर रहा है। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल प्रशासन परिणाम जानने और उनकी समीक्षा करने में जुट गया। अच्छा प्रदर्शन करने पर विद्यार्थी और अभिभावक खुश नजर आए।
वहीं चित्तौडग़ढ़ृ जिले में कक्षा दसवी में एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। जिले में छात्राओं का परिणराम छात्रों से करीब 2.१६ प्रतिशत अधिक रहा है। छात्रों का परिणाम ८७.७५ प्रतिशत एवं छात्राओं का परिणाम ८९.९१ प्रतिशत रहा है। जिले के विगम वर्षाे की बात करे तो करोना काल से पहले वर्ष २०१९ में कक्षा दसवीं का परिणाम करीब ७६ प्रतिशत रहा थो जो इस बार करीब १२ प्रतिशत बढ़कर ८८.८२ पहुंच गया है।
उदयपुर संभाग का दसवीं में प्रदर्शन
डूंगरपुर - 9२.७६ प्रतिशत
चित्तौडगढ़़ - ८८.८२ प्रतिशत
राजसमंद - 9०.०८ प्रतिशत
प्रतापगढ़ - ८4.६४ प्रतिशत
उदयपुर - ८५.७३ प्रतिशत
बांसवाड़ा - 90.७३ प्रतिशत