Sanwaliya Seth Viral Donation: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मांडफिया स्थित सांवलिया सेठ का मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां न केवल आम जन, बल्कि व्यापारी, अधिकारी और राजनेता तक मनोकामना लेकर आते हैं और मन्नतें पूरी होने पर बेशकीमती चढ़ावे चढ़ाते हैं। हाल ही में एक भक्त ने चांदी से बने आईफोन का मॉडल और इससे पहले एक भक्त ने चांदी से बने हुई पेट्रोल फ्यूल मशीन का मॉडल सांवलिया सेठ को भेंट किया है। लेकिन कुछ भक्त ऐसे भी हैं जो बिना नाम बताए सांवलिया सेठ की तिजोरी भर जाते हैं। ऐसे गुमनाम भक्तों की कहानियां मंदिर परिसर और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सांवलिया सेठ के ऐसे गुमनाम भक्तों की कहानियां जिन्होंने ऐसे चढ़ावे भेंट किए, जो न सिर्फ महंगे थे बल्कि आस्था के अनोखे प्रतीक भी बने।