29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक को रोकने व मंडी में टेबल-कुर्सी फेंकने वाली एसडीएम का तबादला

कार्मिक विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी कर चित्तौैडग़ढ़ की उपखण्ड अधिकारी आईएएस तेजस्वी राणा का स्थानान्तरण कर दिया है। राणा को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के पद पर लगाया गया है। राणा मंगलवार को बेगूं विधायक राजेन्द्रसिंह विधुड़ी की गाड़ी रोकने एवं कृषि मण्डी में अव्यवस्था मिलने के नाम पर एक दुकान पर टेबल-कुर्सी फेंक देने, पास फाड़ देने से चर्चा में आ गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Nilesh Kumar Kathed

•

Updated: 16 Apr 2020, 12:00 AM IST

विधायक को रोकने व मंडी में टेबल-कुर्सी फेंकने वाली एसडीएम का तबादला

विधायक को रोकने व मंडी में टेबल-कुर्सी फेंकने वाली एसडीएम का तबादला

चित्तौडग़ढ़. कार्मिक विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी कर चित्तौैडग़ढ़ की उपखण्ड अधिकारी आईएएस तेजस्वी राणा का स्थानान्तरण कर दिया है। राणा को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के पद पर लगाया गया है। राणा मंगलवार को बेगूं विधायक राजेन्द्रसिंह विधुड़ी की गाड़ी रोकने एवं कृषि मण्डी में अव्यवस्था मिलने के नाम पर एक दुकान पर टेबल-कुर्सी फेंक देने, पास फाड़ देने से चर्चा में आ गई थी। टेबल कुर्सी फेंकने की घटना के फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस मामले में कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने असंतोष जताते हुए जिला कलक्टर को शिकायत भी की थी। माना जा रहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मामले में सीएमओ तक शिकायत व असंतोष जाहिर करने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बुधवार रात राणा का स्थानान्तरण आदेश जारी किया। इसमें तबादले का कोई कारण तो नहीं बताया गया लेकिन इसे मंगलवार की घटनाओं से ही जोड़कर देखा जा रहा है। वर्ष २०१७ बैच की आईएएस अधिकारी राणा गत २१ अक्टूबर २०१९ से चित्तौडग़ढ़ उपखण्ड अधिकारी के पद पर नियुक्त थी।
राणा ने पुलिस उप अधीक्षक शाहना खानम के साथ मंगलवार को अप्सरा टॉकिज चौराहे पर बेगूं विधायक विधुड़ी का वाहन रोका एवं अंदर विधायक मौजूद होने की जानकारी के बावजूद उसका चालान बना दिया। हालांकि अधिकारियों एवं विधायक ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया लेकिन माना जा रहा है कि इस घटना से विधुड़ी समर्थकों में नाराजगी थी। मंगलवार को ही राणा ने कृषि मंडी में लॉकडाउन की पालना कराने के नाम पर व्यापारियों के हिसाब-किताब के रजिस्टर व टेबल कुर्सियां फेंक दी थी। उन पर दिलीप नेभनानी को स्वयं द्वारा जारी पास फाडऩे का भी आरोप लगा। इस मामले में पूर्व विधायक जाड़ावत एवं नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने एसडीएम की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था। इन दो घटनाओं के एक ही दिन होने और कांग्रेस नेताओं में असंतोष होने से माना जा रहा था कि राज्य सरकार कोई कार्रवाई कर सकती है।

विधुड़ी एवं जाड़ावत मिले थे अधिकारियों
विधायक राजेन्द्रसिंह विधुड़ी एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर चेतन देवड़ा व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात को सामान्य प्रक्रिया बताया गया लेेकिन राजनीतिक हलको में चर्चा रही। मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी तेजस्वी राणा द्वारा विधायक विधुड़ी की गाड़ी रोकने एवं कृषि मण्डी में अव्यवस्था मिलने पर एक दुकान पर पास फाड देने व सामान फेंक देने की घटनाओं से भी इन मुलाकातों को जोड़कर देखा जाता रहा। रात में स्थानान्तरण आदेश जारी होने को दिनभर की चर्चाओं की पुष्टि माना गया।