5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन, चार बार रहे विधायक

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का सोमवार तड़के 4 बजे निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

2 min read
Google source verification
chunni_lal_dakad_1.jpg

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का सोमवार तड़के 4 बजे निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। धाकड़ कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका चित्तौड़गढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में एक माह से उपचार चल रहा था। धाकड़ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

चुन्नीलाल धाकड़ बेगू विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक, दो बार राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे। वे अंतिम समय समय तक लगातार क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे। उनका इलाके में काफी दबदबा था। 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चुन्नीलाल का टिकट काटकर उनकी जगह सुरेश धाकड़ को दे दिया था। चुन्नीलाल धाकड़ ने एकबारगी टिकट वितरण का विरोध भी किया था, लेकिन बाद में धाकड़ का सहयोग कर उनको चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने धाकड़ के निधन पर गहरा दुख जताया है। पूनियां ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन राजस्थान भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। वो सदैव संभावनाओं वाले नेता थे। अंतिम समय तक जनसेवा में समर्पित रहे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं हमें यह सत्य स्वीकार करने का हौसला प्रदान करें।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि धाकड़ सरलता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। वे किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। अन्य नेताओं ने भी धाकड़ के निधन पर शोक जताया है।

चुन्नीलाल धाकड़ के निधन पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शोक जताते हुए कहा कि भाजपा ने अपना सच्चा सेवक खो दिया। उनके निधन से चित्तौडगढ ज़िले की भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके साथ लंबे समय तक जनसेवा का मौका मिला था।