1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: कम्प्यूटर अनुदेशकों का इंतजार हुआ खत्म, ये आई बड़ी खुशखबरी

Education Department: लम्बे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग के बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चयनित 528 अनुदेशकों को जिलों का आवंटन शनिवार को शिक्षा विभाग ने कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Dec 2023, 5:28 PM IST

computer_instructor_.jpg

Education Department: लम्बे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग के बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चयनित 528 अनुदेशकों को जिलों का आवंटन शनिवार को शिक्षा विभाग ने कर दिया। इसी के साथ 498 लेवल दो के अध्यापकों को भी जिले आवंटित किए गए हैं।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जिलों का आवंटन कर विभागीय वेब साइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2022 भर्ती परीक्षा में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती में चयनित कुछ और अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की अभिस्तावना जारी की है।
यह भी पढ़ें : UGC ने जारी किए नए आदेश, अब शिक्षकों को करने होंगे ये दो जरूरी टेस्ट पास

माध्यमिक शिक्षण निदेशालय ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों को तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अध्यापक लेवल दो के विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू , विशेष शिक्षा तथा पंजाबी के अभ्यर्थियों को जिले आवंटित किए हैं। इनमें गैर अनुसूचित तथा अनुसूचित क्षेत्रों के लिए चयनित अभ्यर्थी भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Today Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, राजस्थान में स्थिर हुए दाम, यहां देखें आपके शहर का हाल

जिलास्तर पर काउंसलिंग
इन कंप्यूटर अनुदेशकों की काउंसलिंग अब आवंटित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की ओर से 20 दिसंबर को कराई जाएगी। जबकि अध्यापक लेवल दो के अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग संबंधित जिला परिषद की ओर से कराई जाएगी। इसकी तिथि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से घोषित की जानी है।