30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला शक्ति बने समाज को जोडऩे का सेतु

दक्षिणी राजस्थान प्रदेश एवं चित्तौडगढ जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवं नगर माहेश्वरी महिला संगठन का संयुक्त शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 14 Jan 2020, 11:23 PM IST

महिला शक्ति बने समाज को जोडऩे का सेतु

महिला शक्ति बने समाज को जोडऩे का सेतु

चित्तौडग़ढ़. दक्षिणी राजस्थान प्रदेश एवं चित्तौडगढ जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवं नगर माहेश्वरी महिला संगठन का संयुक्त शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने कहा कि शिष्ट आचरण एवं मीठे वचन से महिला शक्ति समाज को जोडऩे का कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि तीन बार कार्यक्रम से समय व धन की बर्बादी होती है। एक साथ कार्यक्रम करके मितव्ययता से इस प्रकार के कार्यक्रम समाज मे नये नवाचार का संदेश देते है। महिला संगठन मे 30 प्रतिशत युवा महिला को जोडने का भी आव्हान किया। उन्होने संगठन की कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी एवं वर्ष पर्यन्त समाज हित के कार्यक्रम करने का संकल्प दिलाया।
संगठन की नवनियुक्त जिला सचिव लीला आगाल ने बताया कि आयोजन में अखिल भारतीय महिला माहेश्वरी संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता मोदानी, कोषाध्यक्ष सरस्वती रांदड, अखिल भारतीय सेवा ट्रस्ट की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा राठी, महिला संगठन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिखा भदादा, चन्दा नामधर आदि मंचासीन रही।
पूर्व जिलाध्यक्षा मन्जू तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलन के साथ हुआ। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुन्तल तोषनीवाल ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की में महिला शक्ति सबसे बडी धूरी होती है।महिला संगठन द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भार प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। इसमें प्रथम मोनिका गदिया एवं द्वितीय प्रियंका ईनाणी रही। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के प्रदेश एवं जिले के विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि जुगल बिरला, गोविन्द गदिया,सत्यनारायण आगाल, राजेश ईनाणी, कैलाश तोषनीवाल, अशोक समदानी, शिव मंत्री,मुकेश आगाल, निलेश बल्दवा, मुरलीधर बसेर, राकेश जेतलिया, प्रदीप लढ्ढा आदि भी मौजूद थे।
मोदानी ने दिलाई महिला पदाधिकारियों को शपथ
राष्ट्रीय उपाध्यक्षा ममता मोदानी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें दक्षिणी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुन्तल तोषनीवाल, प्रदेश सचिव अनिला अजमेरा, संगठन मंत्री सरिता न्याति, कोषाध्यक्ष सुशीला आसावा, जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, सचिव लीला आगाल, संगठन मंत्री सविता चेचाणी, कोषाध्यक्ष प्रेमलता जागेटिया, ंनगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल, सचिव सीमा काबरा, कोषाध्यक्ष नीतू तोषनीवाल, संगठन मंत्री अर्चना मेादानी शामिल थी। स्वागत उद्बोधन शिखा भदादा व मन्जु तोषनीवाल ने दिया। संचालन जिला सचिव लीला आगाल ने किया। आभार जिलाध्यक्षा कृष्णा समदानी ने किया।