4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 वर्षीय महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

23 वर्षीय महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

anandi lal

Jan 17, 2019

Churu

23वर्षीय महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

चूरू। जिले की तारानगर तहसील के साहवा थानार्न्तगत गांव कालबास में एक 23 साल की महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही आरोपी पवन मेघवाल ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला टॉयलेट के लिये घर से बाहर गई थी।

साहवा थाना पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर महिला का जिले के राजकीय भरतीया अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार 15 जनवरी की रात को आरोपी ने महिला के मुंह पर जबरन बेहोशी की दवा लगा कपडा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसे अगवाकर अपने घर ले गया जहां बेहोशी में ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

पीड़िता को जब होश आया तो उसने अपने आपको एक कमरे में कैद होना पाया। आरोपी ने महिला को धमकी दी की यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके बेटे को जान से मार देगा। बहरहाल, साहवा थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।