5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या का किया प्रयास, सुनकर परिजनों की फूली सांसे, जानें वजह

30 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या का किया प्रयास, सुनकर परिजनों की फूली सांसे, जानें वजह
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

anandi lal

Jan 11, 2019

churu

चूरू। जिले के रतन नगर कस्बे के वार्ड संख्या-9 में शुक्रवार को 30 वर्षीय एक विवाहिता ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता के इस कदम के पीछे का कारण घरेलु विवाद बताया जा रहा है।

विवाहिता के इस कदम के पीछे रहे ये कारण

जानकारी के अनुसार, घरेलू झगड़े के चलते महिला तनाव में आ गई और मौका पाकर घर में रखा एलड्रीन पी लिया। परिजनों को जैसे ही मामले की भनक लगी तो विवाहिता को गम्भीर हालत में उसके पति ने चूरू के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है।

इधर, सूचना के बाद रतन नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन महिला की हालत गम्भीर होने के कारण उसके ब्यान दर्ज नहीं कर सकी। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत पहले से ठीक है। फिलहाल महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के साथ ऐसा क्या हुआ जो उसने इतना बड़ा कदम उठाया। ये तो पुलिस जांच में ही पता लग सकेगा।