4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला प्रमुख की गिरफ्तारी के विरोध में चूरू बंद, राठौड़ ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

जिला प्रमुख हरलाल सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को चूरू बंद रहा।
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

kamlesh sharma

May 21, 2019

rajendra rathore

चूरू। जिला प्रमुख हरलाल सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को चूरू बंद रहा। इधर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर भी बैठे रहे। शहर में बंद का व्यापक असर रहा। हालांकि दोनों सब्जी मंडी खुली रहीं। उधर, हिरासत में जिला प्रमुख से अंक तालिका प्रकारण में पुलिस की गहन पूछताछ जारी है। बुधवार को उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में दो बैलों की जोड़ी कांगेस को ले डूबेगी। दोनों बैल एक दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। 23 मई के बाद कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। जल्द ही तख्ता पलट हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने चूरू में दमन किया है यह शर्मनाक बात है। हाईकोर्ट में मामला चल रहा फिर भी निचली अदालत के माध्यम से फर्जी केस दर्ज करवाकर बदले की भावना को जाहिर किया है। राठौड़ ने बीकानेर आइजी बीएल मीणा पर आरोप लगाया कि वे स्पेशल टीम के नाम से चौथवसूली का जो खेल करवा रहे हैं वह अब अधिक दिन नहीं चलने वाला।

आइजी जिले के पुलिस अधिकारियों को दबाव में लेकर काम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जिला प्रमुख को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 23 मई के बाद आंदोलन की रणनीति तय होगी। गुरुवार को चूरू व तारानगर में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया।