5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उड़ती पतंग देखता बालक छत से गिरा, सिर फटने से हुई मौत

देपालसर गांव में छत से गिरने से बच्चे की मौत हो गई। वह उड़ती पतंग को देख रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगडऩे के कारण वह नीचे आ गिरा। सिर फटने से उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Jan 11, 2019

kite_flying.jpg

चूरू। देपालसर गांव में छत से गिरने से पांच वर्षीय बच्चे पूनमचंद की मौत हो गई। वह उड़ती पतंग को देख रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगडऩे के कारण वह नीचे आ गिरा। सिर फटने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पूनमचंद घर की छत पर खड़ा होकर आसपास के घरों से उड़ रही पतंगों को देख रहा था। नजरें आसमान में पतंगों पर होने के कारण वह नीचे नहीं देख सका और घर के आंगन में आ गिरा। जानकारी के मुताबिक पूनमचंद दो बहनों पर अकेला भाई था। तीनों में वह सबसे छोटा था।

जानलेवा मांझे के 178 चरखे बरामद
सीकर जिले में भी मकर संक्रांति नजदीक आने के साथ ही शहर में मौत के मांझे का कारोबार बढ़ गया है। रोक के बावजूद दिल्ली व अन्य स्थानों से जानलेवा मांझे की खेप यहां पहुंच रही है। सीकर पुलिस ने गुरुवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित बजाज हवेली में छापा मारकर खतरनाक मांझे की खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शहर कोतवाल वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जानलेवा मांझे की खेप हवेली में छिपाकर रखी थी। सूचना पर आरपीएस (प्रशिक्षु) सुनील सिहाग के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर कट्टों में भरकर रखी जानलेवा मांझे की 178 चरखी बरामद की है। बरामद मांझे का वजन डेढ़ क्विंटल है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मांझा मोंटू उर्फ नितेश बजाज का बताया जा रहा है। मोंटू पुलिस को मौके पर नहीं मिला।

फिर खतरे में आने वाली थी राजस्थान की एक और बड़ी परीक्षा,SOG-ATS ने किया नकल गिरोह का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी के काम से परेशान हुए व्यापारी...चौड़ा रास्ता का बीच में छोड़ चांदपोल में शुरू कर दिया काम

आनंदपाल के गुर्गे की जेल में अचानक मौत, पुलिस के सामने खोले थे कई खुफिया राज