23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनंतनाग में चूरू का लाल योगेश शहीद, आज तिरंगा यात्रा के बाद होगा अंतिम संस्कार

Shaheed Yogesh Last rites Today : चूरू के लाल शहीद योगेश का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पूर्व चूरू में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

2 min read
Google source verification
shaheed_yogesh.jpg

Shaheed Yogesh File Photo

शहीद योगेश का उनके पैतृक गांव लंबोर बड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद योगेश खेल कोटे से 2013 में हवलदार के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। जम्मू कश्मीर में सेना बांदीपुर अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ शनिवार रात सर्च ऑपरेशन चला रही थी। शनिवार रात 12.15 बजे 14 RR और गढ़वाल राइफल्स के इस जॉइंट सर्च ऑपरेशन में सामने से आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसमें योगेश कुमार (28 वर्ष) शहीद हो गए।

पार्थिव देह दोपहर 2 बजे पहुंचेगी सादुलपुर शहीद स्मारक

चूरू जिले के सादुलपुर के पास गांव लंबोर बड़ी निवासी शहीद योगेश जाट का पार्थिव देह सोमवार दोपहर करीब दो बजे पैतृक गांव लाया जाएगा। शहीद के पिता पृथ्वी सिंह ने बताया, सेना के अफसरों ने जानकारी दी है कि सुबह करीब 7 बजे शहीद का पार्थिव देह जम्मू से फ्लाइट से करीब 9 बजे दिल्ली पहुंचा। यहां से सेना की गाड़ी में करीब दो बजे सादुलपुर शहीद स्मारक पहुचेंगे।

यह भी पढ़ें - हेलो सुध… छुट्टी मिल गई है, जल्द गांव आ रहा हूं, पत्नी से बोले योगेश और दो घंटे बाद शहीद हो गए

गांव लम्बोर बड़ी में रैली के बाद होगा अंतिम संस्कार

इस शहीद स्मारक से गांव लंबोर बड़ी तक करीब 10 किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गांव लम्बोर बड़ी में शहीद के घर पर पार्थिव देह के अंतिम दर्शनों के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में विधायक कृष्णा पूनिया के शामिल होने की संभावना है।

शहीद योगेश के एक पुत्र और एक पुत्री हैं

शहीद के पिता पृथ्वी सिंह किसान तथा माता विमला देवी गृहणी हैं। शहीद योगेश अपने पिता की इकलौते पुत्र थे। शहीद योगेश की पत्नी सुदेश बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में जीएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एक पुत्री निशा, पुत्र हार्दिक हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश के नेताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें - राजेंद्र राठौड़ की फिसली जुबान पर कांग्रेस की खिली बांछे, डोटासरा ने दिया कड़ा जवाब