4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशिक्षण शिविर में किसानों को दी खेती की उपयोगी जानकारियां

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Jyoti Patel

Aug 10, 2018

farming tips

प्रशिक्षण शिविर में किसानों को दी खेती की उपयोगी जानकारियां

चूरू. जिला स्तरीय तकनीकी ज्ञान संदर्भ केंद्र चूरू में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद (खरीफ 2018) का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को किसानों को खेती संबंधी उपयोगी जानकारियां दी। उप निदेशक कृषि और पदे्न परियोजना निदेशक आत्मा चूरू सत्यनारायण गढवाल ने किसानों को आत्मा गतिविधियों, कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, कृषक समान रुचि समूह निर्माण, फार्म स्कूल, अजोला खाद निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी।

सरदारशहर के वैज्ञानिक डॉ. आरपी राच्छोया ने खरीफ फसलों में खरपतवार नियंत्रण और अधिक उत्पादन लेने के उपाय बताए। कृषि विज्ञान केंद्र चांदगोठी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बलवीर सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों और बागवानी खेत के बारे में किसानो को जानकारी दी। इस दौरान डा. राजेंद्र नागर ने कीट व्याधि में प्रबंधन के बारे में बताया। इस दौरान पीडी आत्मा चूरू ने बताया कि कृषक पुरस्कार के लिए किसान 31 अगस्त तक आवेदन पत्र सहायक कृषि अधिकारी से भौतिक सत्यापन करवाकर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। पशुपालन संयुक्त निदेशन चूरू डा. जगदीशप्रसाद शर्मा ने कहा कि कृषक उन्नत नस्ल के पशु रखें और नाबार्ड योजना के तहत डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ उठाएं। पशुधन आरोग्य निशुल्क दवा योजना में पशुओ का उपचार करवाएं। एफ.एमसीपी योजना के तहत टीकाकरण करवाकर दुधारू गाय और भैंस को रोग मुक्त करें। सहायक कृषि अधिकारी सुआलाल चौधरी व कृषि पर्यवेक्षक जयदीप ने आयोजकीय भागीदारी निभाई। इस प्रशिक्षण शिविर में करीब ३४ किसानों ने भाग लिया।

Read more : बांसवाड़ा : कानून की कुण्डली से बंद हुई हुनरमंदों की बीन, अब सिर्फ किताबों में ही दिखता है ‘स’ से सपेरा

Read more : हिमाचल की इन जगहों के बारे में आप नहीं जानते होंगे! स्वर्ग से कम नहीं है ये तीनों जगह

Read more : VIDEO: राहुल गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर मंडराने लगा ये 'संकट'! जयपुर से दिल्ली तक हो रही चर्चा

Read more : तीज पर जयपुर शहर में आधे दिन का अवकाश, तीज सवारी की तैयारियां जोरों पर