2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया, गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 9 Jul 2017, 1:03 PM IST

RATANNAGAR

चूरू . निकटवर्ती रतननगर कस्बे के राउमावि में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। अध्यापिका विजयलक्ष्मी शर्मा ने गुरु वंदना की। प्रधानाचार्य कुसुम शेखावत ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान मिलना असंभव है। बिना गुरु के सत्य व असत्य का ज्ञान नहीं होता। संचालन हरदयाल सिंह ने किया।

रविवार को जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गुरुओं की पूजा कर अशीर्वाद लिया। वहीं सालासर बालाजी धाम में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन कर सुख-समिृद्धि की कामना की। शहर की रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान धाम में योग वेदांत सेवा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा मनाई गई। लोगों ने गुरुदेव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पितराम कस्वां ने गुरु की महिमा का वर्णन किया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़