4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत सहायक ने कुण्ड में कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले FB पर लिखी यह पोस्ट

ढाणी पांचेरा के पंचायत सहायक ने बुधवार को शाम बुकनसर छोटा व ढाणी गांव के बीच स्थित एक कुण्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Google source verification

चूरू

image

kamlesh sharma

May 22, 2019

man suicide in churu

सरदारशहर। ढाणी पांचेरा के पंचायत सहायक ने बुधवार को शाम बुकनसर छोटा व ढाणी गांव के बीच स्थित एक कुण्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। नोखा तहसील के गांव जसरासर निवासी हाल कानड़वास निवासी हंसराज तिवाड़ी कानड़वास गांव में मंदिर की पूजा अर्चना करता था तथा पास के गांव ढाणी पांचेरा में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है।

आत्महत्या करने से पहले हंसराज ने अपने फेसबुक पेज में पोस्ट लगाकर कर लिखा कि अलविदा सबको...अब खुश प्रेम बाना और ... रोकी कस्वां बट केटी...किरण और ममता दी का ख्याल रखना व एक लेटर फेसबुक में पोस्ट किया।

यह जानकारी मिली तो लोगों ने बुकनसर छोटा के सरपंच भीम सारण को जानकारी दी। सरपंच ने तुरंत बुकनसर छोटा व ढाणी पांचेरा गांव के बीच बने कुण्ड में देखा तो एक युवक लाश तेर रही थी। सारण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से शव को कुण्ड से निकलवाया तथा कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। इसके पश्चात पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

नाना के पास रहता था हंसराज
नोखा के जसरासर निवासी पंचायत सहायक हंसराज तिवाड़ी लंबे समय से अपने नाना के पास कानड़वास गांव में रहता था। उसका नाना कानड़वास गांव में मंदिर की पूजा अर्चना करता था। नाना का देहान्त होने के बाद हंसराज मंदिर की पूजा अर्चना करने लगा। इस दौरान ग्राम पंचायत, ढाणी पांचेरा में उसकी पंचायत सहायक की नौकरी लग गई।

हंसराज बीस साल से कानड़वास गांव में रह रहा है। इस दौरान गांव की एक लड़की से प्रेमप्रंसग हो गया। 18 मई को उस लड़की की शादी हो गई। इसके बाद हंसराज गुमशुम रहने लगा।

बुधवार को शाम फेजबुक पेज में एक लैटर, एक अशि£ल सहित दोनों की कई फोटो पोस्ट की। पोस्ट करने के बाद बुकनसर छोटा व ढाणी पांचेरा गांव के बीच बनी कुण्ड में कूद कर आत्महत्या कर ली।