24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लो दूसरे दिन भी बंद रहे निम्बी जोधा के बाजार, चप्पे-चप्पे तैनात रही पुलिस, कईयों को किया गिरफ्तार

वाट्सग्रुप पर विवादित धार्मिक पोस्ट डालने के मामले में मंगलवार को भी निम्बी जोधा बंद रहा। व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद रखीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाडनूं थानाधिकारी भजनलाल मय पुलिस जाब्ते के तैनात रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 13 Jun 2017, 10:39 PM IST

nimbi jodha

वाट्सग्रुप पर विवादित धार्मिक पोस्ट डालने के मामले में मंगलवार को भी निम्बी जोधा बंद रहा। व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद रखीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाडनूं थानाधिकारी भजनलाल मय पुलिस जाब्ते के तैनात रहे। वहीं पुलिस ने इस मामले में छह जनों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

इस दौरान व्यापारियों व ग्रामीणों की पुलिस चौकी में प्रताप सिंह कोयल, सरपंच श्यामसुन्दर पंवार आदि की मध्यस्थता में बैठक हुई। इसमें निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई। थानाधिकारी भजनलाल ने शांति व्यवस्था कायम रखने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद बाजार में कुछ दुकानें खुल गई। सोमवार शाम एक वाट्सअप ग्रुप पर विवादित धार्मिक फोटो डालने पर मामला तूल पकड़ लिया था। कुछ लोगों ने बाजार में फल सब्जी के ठेले उलट दिए थे। तनाव बढऩे के कारण बाजार बंद कर दिए गए और पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया था।

इनको किया गिरफ्तार

राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस ने निम्बी जोधा निवासी भागीरथराम, तुलसीदास व ओडिंट के हरिराम डूकिया को गिरफ्तार किया है। वहीं निम्बी जोधा के पूनमचन्द, हेमूसिंह व सुनील को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।