6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजारणिया हत्याकांड मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, चौंकाने वाले किये कई बड़े खुलासे

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rajesh

Aug 03, 2018

churu

चूरू। तारानगर कस्बे के एक होटल में 8 दिन पहले हुए सुरेश बिजारणिया हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के नामजद आरोपित कष्ण जाट व विनोद जाट को नोहर से दबोचा है।

दोनों आरोपितों से पुछताछ जारी

हत्याकाण्ड के बाद जिगसाना ताल निवासी सुमेरसिंह ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला पुलिस में दर्ज कराया था। हत्या के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपितों को नोहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की ओर से हत्या के समय काम में ली पिकअप को बरामद किया है। पुलिस मृतक से लूटी कैम्पर गाड़ी को पहले ही जब्त कर चुकी है।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

थानाधिकारी हरजिन्द्रसिंह ने बताया कि तारानगर तहसील के गांव कालवास निवासी राजेन्द्र जाट उर्फ राजा, धीरवास बड़ा निवासी विनोद जाट, भादरा तहसील के गांव कलाना निवासी कष्ण जाट, भाडी निवासी जयदीप जाट उर्फ सायमंड, राजगढ तहसील के गांव सूरतपुरा निवासी होटल संचालक रमेश जाट, हरियाणा के आदमपुर तहसील के गांव चूली देसवाली निवासी विनोद जाट एवं 5-7 अन्य लोगों ने 26 अगस्त 2018 की रात्रि को तारानगर कस्बे के सरदाशहर मार्ग पर होटल में खाना खाने के दौरान जिगसाना ताल निवासी शराब कारोबारी सुरेश बिजारणिया के साथ लाठी-सरियों से वार कर उसका अपहरण कर ले गए। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को जिगासरी गांव में एक स्कूल के पास फैंक गए थे।

आरोपितों के खिलाफ थानों में दर्ज है कई संगीन मामले

अब पुलिस दोनों आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस टीम फरार आरोपितों की तलाश करने में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों से फरार आरोपितों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। आरोपित कष्ण जाट के खिलाफ भादरा थाने में मारपीट, अपहरण एवं डकैती के 4 मामले तथा विनोद जाट के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज है।