5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खून के रिश्ते हुए तार-तार: दो बेटों ने पीट पीट कर की पिता की हत्या

संतों व महात्माओं की कथनी 'नशा, नाश का कारण है' बुधवार रात चूरू तहसील के गांव खींवासर में चरितार्थ हो गई।
2 min read
Google source verification

चूरू

image

kamlesh sharma

Feb 21, 2019

murder in churu

चूरू। संतों व महात्माओं की कथनी 'नशा, नाश का कारण है' बुधवार रात चूरू तहसील के गांव खींवासर में चरितार्थ हो गई। दो भाइयों खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया और मिलकर अपने ही पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या का मुख्य कारण अभी तक सामने नहीं है। लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि तीनों ने रात को शराब पी थी और किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया और दोनों बेटों ने पिता की लात-मुक्कों व डंडे से मार-मार हर हत्या कर दी।

भालेरी थानाधिकारी सुनील कुमार के मुताकिब खींवासर निवासी हरफूलसिह हुड्डा व उसके बेटे दरियासिंह हुड्डा (31) व जयसिंह हुड्डा (26) तीनों मकान की बैठक में शराब पी रहे थे और इस दौरान किसी बात को लेकर तीनों लडऩे लगे बाद में दोनों बेटों ने मिलकर लात मुक्कों व डंडे से पीटकर पिता हरफूल की हत्या कर दी।

सूचना पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आपसी रंजिश बताई जा रही वजह
हत्या की वजह प्रथम दृष्टया शराब व आपसी रंजिश बताई जा रही है। हरफलू ङ्क्षसह की पांच बहने, एक बेटी व दो बेटे हैं। हरफूल सिंह के पिता मानाराम फौज में थे। हरफूल के नाम करीब 80 बीघा जमीन है। बेटों की आदत सही नहीं थी इसके कारण बेटों व पिता में बैठती नहीं थी।

पिता हरफूल बेटों को बार-बार धमकी देता था कि तुम दोनों सुधर जाओ नहीं तो जमीन बहनों व बेटी के नाम कर देंगे। इस बात को लेकर तीनों में अनबन चल रही थी। जोड़ी गांव निवासी मृतक हरफूल के भांजे की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों दरियासिंह व जयसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पुलिस की निगरानी में हैं लेकिन अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया।