5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, अब चारों मासूम किसे पुकारेंगे मां

विवाहिता की गला घोटकर हत्या, अब चारों बच्चे किसे पुकारेंगे मां
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

anandi lal

Feb 21, 2019

Churu

विवाहिता की गला घोटकर हत्या, अब चारों बच्चे किसे पुकारेंगे मां

चूरू/रतनगढ़। विवाहिता की गला घोटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये घटना मेगा हाइवे के पास वार्ड नंबर-3, कीर्ति नगर निवासी 38 वर्षीय विवाहिता के साथ हुई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार मृतका अनीता पत्नी संजय शर्मा पिछले 3 साल से अपने बच्चों के साथ सुजानगढ़ रेल पुलिया के पास कीर्ति नगर कॉलोनी में रहती थी। गुरुवार को सायं उसका पति संजय अपने तीन बच्चों को स्कूल लेने गया था। स्कूल से बच्चों को लेकर वापस घर लौटा तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की लाश रसोई घर में पड़ी में पड़ी है और एक चुन्नी से से उसका मुंह व दोनों हाथ बांधे हुए थे।

संजय ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस थानाधिकारी हरजिंदर सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। शव को स्थानीय राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया। सूचना मिलने पर मृतका के ससुर विनोद अपनी पत्नी को लेकर मौके पर आ गए। मृतका का भाई यहां एक मन्दिर में पूजा करता है, वह भी मौके पर पहुंचा गया।

सूचना के बाद एएसपी सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। दूसरे दो कमरों में जाकर देखा तो दोनों कमरों में रखी दोनों अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे और सारा सामान कमरों में बिखरा पड़ा था। मृतका का पीहर फतेहपुर है । उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। मृतका के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी हर्षिता-14 अपने दादा-दादी के पास रतनगढ़ में ही भानी-धोरा में रहती है। दूसरी बेटी प्रियंका-12, पल्लवी- 10 व हिमांशु -8 इनके पास रहते थे।