3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 रन और 5 विकेट, एशिया कप का वो मैच, जिसमें दुनिया ने देखा भारतीय गेंदबाज का करिश्मा

टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी भुवनेश्वर के नाम है। 2016 और 2022 में खेले गए दो संस्करणों के 6 मैचों में भुवी ने 13 विकेट लिए थे।

2 min read
Google source verification
Asia Cup 2025 bhuvneshwar kumar t20 cricket

विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाते हुए भुवनेश्वर कुमार (फोटो- IANS)

T20 Asia Cup Records: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। यह तीसरा मौका है जब एशिया का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। टी20 फॉर्मेट में अब तक खेले गए दो एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आस-पास भी कोई दूसरा गेंदबाज नहीं है।

भुवी का आया था बवंडर

भुवनेश्वर कुमार 2022 में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 4 ओवर में मात्र 4 रन देकर 5 विकेट लिए थे। टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। टी20 में 5 विकेट लेना आसान नहीं होता है। भुवनेश्वर ने अफगानिस्तान के खिलाफ जैसा स्पेल फेंका था, वैसा स्पेल डालना भी बेहद मुश्किल है। देखना होगा आगामी एशिया कप में भुवी के पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कोई गेंदबाज कर पाता है या नहीं।

टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी भुवनेश्वर के नाम है। 2016 और 2022 में खेले गए दो संस्करणों के 6 मैचों में भुवी ने 13 विकेट लिए थे। भुवनेश्वर 2025 में एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। एक समय वह टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। नवंबर 2022 में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 21 टेस्ट में 63, 121 वनडे में 141 और 87 टी20 में 90 विकेट लिए हैं।

10 सितंबर को भारत का पहला मैच

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से करेगी, जहां उनका सामना यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ हाई वोल्टेज मुकाबला होगा। 19 सितंबर को ओमान के साथ टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच है। इसके बाद सुपर 4 स्टेज के मुकाबले होंगे, जहां चारों टीमें एक दूसरे से एक एक मैच खेलेंगी और टॉप पर रहने वाली 2 टीमें फाइनल में जाएंगी।

Story Loader