
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी। (फोटो सोर्स: IANS)
India vs Afghanistan: अफगानिस्तान को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में भारत के हाथों पारी और 300 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने इस मैच की अपनी पहली पारी 564 रन बनाकर घोषित की, लेकिन अफगानी टीम अपनी पहली पारी में महज 152 रनों पर ढेर हो गई। 412 रनों की लीड के बोझ तले फॉलोऑन खेलने उतरी मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 112 रन ही बना पाई। इस मैच के हीरो मानव सुथार रहे, जिन्होंने पहली पारी छह विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। खुद अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी माना कि हमें उनके खिलाफ काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
शाहिदी ने मैच के बाद कहा कि सबसे पहले भारत को जीत के लिए बधाई। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक मुश्किल दिन था, एक मुश्किल गेम था और शुरू से ही बॉलिंग में हमारा अनुशासन उतना अच्छा नहीं था। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने शुरू से ही बहुत अच्छा खेला।
आपने क्या सबक सीखा? असल में हमारे पास इस फॉर्मेट में वह एक्सपीरियंस नहीं है। मुझे लगता है कि हमने इस गेम से बहुत कुछ सीखा, क्योंकि हमें इस फॉर्मेट में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते, लेकिन हर कोई जानता है कि इंडिया अपनी कंडीशन में खेलने वाली एक मुश्किल टीम है। हमारे लिए बहुत सारे सबक हैं और उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे और दबाव में खेलना सीखेंगे, क्योंकि जैसे-जैसे हम जीतते हैं, चीजें मुश्किल होती जाती हैं।
पॉजिटिव बातों का क्या? हमारे लिए पॉजिटिव बातें थीं, खासकर सलीम। सलीम इससे पहले टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह दो टूर के बीच में चोटिल हो गए। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह बॉलिंग कर रहे थे, उन्होंने शानदार वापसी की। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और बैटिंग में भी रहमत ने पहली पारी में बहुत अच्छा खेला और दूसरी पारी में मुझे लगता है कि सेदिक भी अच्छा था।
वहीं, उन्होंने मानव सुथार को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि उसने बहुत अच्छी बॉलिंग की। उसने स्टंप टू स्टंप बॉलिंग की और वह अपनी बॉलिंग में बहुत अनुशासन में था। इसीलिए हमें उसके खिलाफ स्ट्रगल करना पड़ा, क्योंकि अगर आप पिच को देखें, तो पिच का बिहेवियर भी सेशन दर सेशन बदलता रहा। मुझे लगता है कि स्कोरबोर्ड का प्रेशर था और उसके साथ ही पिच कंडीशन भी बदल रही थी। मुझे लगता है कि उसने बहुत अनुशासन के साथ गेंदबाजी की।
Published on:
08 Jun 2026 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
