नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर अफगानिस्तान में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के पहले संस्करण में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन पांच टीमों में पाक्तिया पैंथर्स, काबुल ज्वानन, बाल्ख लीजेंड, नंगरहार लियोपार्डस और कंधार नाइट्स शामिल हैं जो अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांत का प्रतिनिधत्व करेंगी।