25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2024: तो इस वजह से कट गया KL Rahul का पत्ता, मायूस होकर अगरकर ने कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की और बताया कि केएल राहुल को क्यों नहीं चुना गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 2 May 2024, 5:46 PM IST

Rohit Sharma and Ajit Agarkar

Ajit Agarkar on KL Rahul: 30 अप्रैल को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ। इस टीम में केएल राहुल का नाम शामिल नहीं था, जिसके बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरानी हुई। 2 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मीडिया से बात की और बताया कि केएल राहुल को क्यों नहीं चुना गया।

जब अजीत अगरकर से पूछा गया कि केएल राहुल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में क्यों नहीं चुना गया तो टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि हम मीडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी की तलाश में थे। केएल राहुल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, ऋषभ पंत और संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए पंत और संजू को चुना गया।

ICC Men’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: 9 जून को T20 World Cup 2024 में भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान, जानें भारत में कब-कहां-कैसे देखें लाइव