युवा खिलाड़ियों के लिए कैफ ने लगाई गुहार
इस मामले के गर्माने के बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के कप्तान रह चुके मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर इस मामले को राजीव शुक्ला से गंभीरता से लेने की अपील की है। शुक्ला इस समय उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के अध्यक्ष हैं। कैफ ने शुक्ला से अपील की है कि वो इस मुद्दे में पारदर्शी जांच कराएं और भ्रष्टाचार को खत्म करें। कैफ ने ट्वीटर पर लिखा, "उत्तर प्रदेश क्रिकेट में भ्रष्टाचार की खबर को सुनकर हैरान हूं। युवा प्रतिभा भ्रष्ट अधिकारियों के कारण सामने नहीं आ पाती। उम्मीद है राजील शुक्ला इस मामले में पारदर्शी जांच कराएंगे और युवा प्रतिभा के साथ न्याया करेंगे साथ ही प्रदेश की क्रिकेट में भारोसे को वापस ले कर आएंगे।" कैफ ने लिखा, "मैं उन सभी के साथ हूं जिनके साथ गलत हुआ है।"