1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यो यो टेस्ट में फेल हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज, इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत तीन जुलाई से होनी है। इस सीरीज में पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाने है।

2 min read
Google source verification
odi team

यो यो टेस्ट में फेल हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज, इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ा झटका लगा है। लंबे समय बाद इस दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किए गए दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू यो यो टेस्ट में फेल होने के कारण बाहर हो गए है। रायडू ने बेंगलोर के नेशनल क्रिेकेट अकादमी में शुक्रवार को हुए यो-यो टेस्ट में 16.1 का स्कोर करने में नाकाम रहे। लिहाजा उनका इंग्लैंड दौरे से नाम कट गया है। रायडू का इस दौरे से बाहर होना टीम इंडिया के बड़ा झटका माना जा रहा है। कारण कि रायडू इस साल इंग्लिश प्रीमियर लीग में बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

आईपीएल में लगाया था रनों का अंबार-
अंबाती रायडू ने आईपीएल -11 में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतकीय पारी भी खेली थी। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के चैंपियन बनने में रायडू की भूमिका सबसे बड़ी थी। बता दें कि अब भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए यो-यो टेस्ट को पास करना अनिवार्य है।

कोहली, धोनी, रैना, भुवी पास-
शुक्रवार को बेंगलोर में हुए यो यो टेस्ट में रायडू तो फेल हो गए। लेकिन चोट के उबर रहे कप्तान कोहली ने यो यो टेस्ट को पास करते हुए इस दौरे से पहले टीम इंडिया को राहत की सांस दी। कोहली के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्नर कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने भी यह टेस्ट पास कर लिया है। इन दिग्गजों के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मनीष पांडे ने भी यो-यो टेस्ट में बढ़िया स्कोर करते हुए पास कर लिया है।

तीन जुलाई से शुरू होगी सीरीज-

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत तीन जुलाई से होनी है। इस सीरीज में पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाने है। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे से भारतीय टीम को विश्व कप से पहले खुद को इंग्लैंड के माहौल में ढ़ालने का समय मिलेगा।

Story Loader