2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018 : रायडू के तूफ़ान में उड़ा हैदराबाद , शतक के साथ प्लेऑफ में चेन्नई

दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई ने नौंवीं बार लीग के प्लेऑफ में प्रवेश किया है। चेन्नई की टीम लगातार नौवीं हार प्लेऑफ में पहुंची है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 May 2018, 7:56 PM IST

ipl

नई दिल्ली। अंबाती रायडू (नाबाद 100) की पहली शतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई ने नौंवीं बार लीग के प्लेऑफ में प्रवेश किया है। चेन्नई की टीम लगातार नौवीं हार प्लेऑफ में पहुंची है।

रायडू का यह आईपीएल का पहला शतक है। इसके अलावा, चेन्नई की जीत में शेन वॉटसन (57) की अर्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 रनों पर नाबाद रहे। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वॉटसन और अंबाती ने शिखर धवन (79) और कप्तान केन विलियमसन (51) की शतकीय साझेदारी की मेहनत पर पानी फेरते हुए चेन्नई को हैदराबाद पर जीत दिलाई।

हैदराबाद की ओर से दिए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे सलामी बल्लेबाजों वॉटसन और रायडू ने चेन्नई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 134 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हालांकि, इसी स्कोर पर वॉटसन को विलियमसन की गेंद पर श्रीवत्स गोस्वामी ने रन आउट किया। वॉटसन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ इस सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उनके आउट होने के बाद रायडू के साथ टीम का लक्ष्य हासिल करने उतरे सुरेश रैना (2) को संदीप शर्मा ने विलियमसन के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद, कप्तान धोनी ने रायडू के साथ मिलकर 43 रन जोड़े और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस दौरान, 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रायडू ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों में सात चौके और सात छक्के लगाए। इस मैच में हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया, वहीं चेन्नई के खिलाड़ी वॉटसन रन आउट हुए।इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद का पहला विकेट चौथे ओवर में एडम हेल्स (2) के रूप में गिरा। उन्हें इस मैच के लिए कर्ण शर्मा के स्थान पर चेन्नई की अंतिम एकादश में शामिल हुए दीपक चाहर ने सुरेश रैना के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद, धवन और विलियमसन ने 10 मई को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराते हुए एक बार फिर शतकीय साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला। दोनों ने 128 रन जोड़े और टीम को 141 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर धवन ड्वेन ब्रावो के स्थान पर हरभजन सिंह हाथों लपके गए। एक बार फिर धवन अपने आईपीएल के करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 49 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए और आईपीएल के इस सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा।धवन के पवेलियन पहुंचने के बाद विलियमसन की पारी भी लड़खड़ा गई और वह भी 141 के ही स्कोर पर शार्दूल ठाकुर की गेंद पर बाउंड्री के पास ब्रावो के हाथों लपके गए। उन्होंने 39 गेंदों में पाचों चौकों और दो छक्कों के साथ इस सीजन का सातवां अर्धशतक लगाया।

विलियमसन और धवन के जाने के बाद मनीष पांडे (5) और दीपक हुड्डा (नाबाद 21) टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे। दोनों ने 19 रन ही जोड़े थे कि शार्दूल ने मनीष को डेविड विले के हाथों कैच आउट कर हैदराबाद का चौथा विकेट गिराया। दीपक ने इसके बाद, शाकिब के साथ मिलकर ओवर समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन जोड़े और टीम को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। दोनों नाबाद रहे। इस पारी में चेन्नई के लिए शार्दूल ने दो विकेट लिए, वहीं दीपक और ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।