10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म प्रमोशन में पहुंची अनुष्का ने खोले विराट संग रिश्तों पर कई राज

अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन के दौरान विराट से सम्बंधित कुछ ऐसी बातें सामने रखी हैं । जिन्हें सुनकर अनुष्का और विराट दोनों के ही फैन दंग रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Sep 2018, 6:34 PM IST

anushka on relation with virat what he doing after asia cup

फिल्म प्रमोशन में पहुंची अनुष्का ने खोले विराट संग रिश्तों पर कई राज

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एशिया कप से तो बाहर हैं किसी न किसी कारण से आज कल वो लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं । हालिया मामले में अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन के दौरान विराट से सम्बंधित कुछ ऐसी बातें सामने रखी हैं । जिन्हें सुनकर अनुष्का और विराट दोनों के ही फैन दंग रह जाएंगे। फिलहाल अनुष्का शर्मा विराट के साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में लगी हुई हैं।और समय-समय पर दोनों से रिलेटेड खबरों का बाजार गर्म है ।

शादी के बाद और पास आये दोनों
अनुष्का और विराट वैसे तो पहले अपने रिश्ते के बारे में बोलने से बचते रहते थे लेकिन जब से दोनों की शादी हुई है । दोनों ने ही अपने रिश्तों पर अपनी राय रखने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ते । जहां पहले विराट का मैच देखने गई अनुष्का को विराट के खरान प्रदर्शन करने पर ट्रोल किया जाता था अब किसी की हिम्मत नहीं होती वो अनुष्का के बारे में ऐसा कुछ भी बोले या करे । दोनों लवबर्ड्स सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें डालने से नहीं हिचकतें। और दोनों की साथ की तस्वीरें काफी पसंद भी की जाती हैं ।

एशिया कप में विराम के बाद दोनों साथ में समय बिता रहें हैं
अनुष्का और विराट को जब भी मौक़ा मिलता है वो अपने पार्टनर के बारे में अच्छा ही बोलते हैं । दोनों ही एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं और अपने रिश्ते को खूब एन्जॉय भी करते हैं ।अनुष्का ने हालिया इंटरव्यू में विराट की जमकर तारीफ करते हुए अनुष्का ने कहा कि विराट उनके मेल वर्ज़न हैं । अनुष्का ने आगे बताया विराट उनके मेल वर्ज़न हैं तो वह विराट की फीमेल वर्ज़न हैं, यही वजह है कि दोनों के बीच काफी मधुर रिश्ते हैं।अनुष्का ने आगे बताया एशिया कप से आराम लेने के बाद विराट अभी अपना पूरा समय अनुष्का को दे रहे हैं।