13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद के लिए सचिन तेंदुलकर, धोनी और इंजमाम ने भी किया आवेदन!

Team India Chief Selector : बीसीसीआई की तरफ से नई सेलेक्शन कमेटी के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने टीम इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के उम्मीदवारों के बायोडाटा देखने के लिए मेल चेक किए तो उसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के नाम से आवेदन देख हैरान रह गए।

2 min read
Google source verification
applications-of-sachin-tendulkar-ms-dhoni-inzamam-ul-haq-and-virendra-sehwag-came-in-bcci-mail-box-for-the-post-of-chief-selector-of-team-india.jpg

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद के लिए सचिन तेंदुलकर, धोनी और इंजमाम ने भी किया आवेदन!

Indian Cricket Team Chief Selector : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के हारने पर आलोचना के बाद बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर समेत पूरी चयन समिति को हटा दिया था। इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से सेलेक्शन कमेटी के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने टीम इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के उम्मीदवारों के बायोडाटा देखने के लिए मेल बॉक्स चेक किया तो वह भी हैरान रह गए। क्योंकि चीफ सेलेक्टर के लिए सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के नाम से आवेदन के मेल आए थे। इतना ही नहीं सबसे बड़ी हैरानी तो तब हुई जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के नाम से भी आवेदन मिला।

बताया जा रहा है कि ये सभी बायोडाटा कुछ असामाजिक तत्वों ने स्पैम ईमेल आईडी से किए थे, जिनका इरादा बीसीसीआई से मजाक करने का था। बता दें कि बीसीसीआई को पांच सदस्यीय सेलेक्टर पैनल के लिए 600 से अधिक ईमेल आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से कुछ फर्जी आईडी से भी भेजे गए हैं, जो सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और इंजमाम उल हक के नाम से हैं। हालांकि अब नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति इनमें से 10 नामों की छंटनी करेगी।

सीएसी जल्द पूरी करेगी प्रक्रिया

बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो 600 अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से कुछ फर्जी मेल आईडी से भी मिले थे। लोग धोनी, सहवाग और तेंदुलकर के नाम से आवेदन कर बीसीसीआई का समय बर्बाद कर रहे हैं। सूत्र ने बताया कि अब सीएसी कुल 10 उम्मीदवारों की छंटनी करेगी। इसके बाद अंतिम पांच का चयन किया जाएगा। सीएसी ये प्रक्रिया जल्द पूरी करेगी।

यह भी पढ़े -विजडन T20 टीम ऑफ द ईयर में भी सूर्यकुमार ने गाड़े झंडे

नए पदाधिकारियों के चयन प्रभावी रहेगा पुराना पैनल

बता दें कि बीसीसीआई ने नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद आलोचना होने पर चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। हालांकि जब तक नए पदाधिकारियों का चयन नहीं हो जाता, तब तक यही पैनल काम करेगा। इसलिए बीसीसीआई जल्द ही नई चयन समिति की प्रक्रिया पूरी कराना चाहता है।

यह भी पढ़े - आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले इस स्टार खिलाड़ी ने वापस लिया नाम