
विजडन T20 टीम ऑफ द ईयर में भी सूर्यकुमार ने गाड़े झंडे।
Wisden T20 Team of the Year : विजडन की ओर से टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022 के लिए टॉप 11 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में भी सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम है। उनके साथ ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टॉप एलेवन में शामिल किया गया। भारत के अलावा इस लिस्ट में सबसे ज्यादा इंग्लैंड और पाकिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। जबकि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को विजडन टी20 टीम ऑफ द ईयर में जगह नहीं दी गई है।
ज्ञात हो कि 2022 में टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली कई कमाल की पारियां खेली हैं। विराट ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी किंग कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली को टीम में स्थान नहीं दिया गया है। जबकि रोहित शर्मा इस साल कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
इंग्लैंड के जोस बटलर को बनाया कप्तान
विजडन टी20 टीम में इंग्लैंड के दिग्गज जोस बटलर को कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही बटलर और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टीम में पारी का आगाज करेंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव का नाम है तो चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को उतारा जाएगा। वहीं 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर का नाम है।
यह भी पढ़े - आईपीएल ऑक्शन से पहले क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स पर लगाए बड़े आरोप
तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार को चुना
स्पिन ऑलराउंडर के रूप में पाकिस्तान के शादाब रचा और जिम्बाब्वे के सिकंदर राजा शामिल किया गया है। इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन को टीम में जगह दी गई है। वहीं, स्पिनर के तौर पर आदिल राशिद का चयन किया गया है। जबकि दो तेज गेंदबाजों भारत के भुवनेश्वर कुमार और पाकिस्तान के हैरिस रऊफ को टीम में शामिल किया गया है।
विजडन 2022 की टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, शादाब खान, सिकंदर राजा, सैम करन, भुवनेश्वर कुमार और हैरिस रऊफ।
यह भी पढ़े - आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले इस स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, नीलामी से वापस लिया नाम
Published on:
23 Dec 2022 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
