संघर्ष से मिली पाक को जीत-
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हसमातुल्लाह शाहिदी (नाबाद 97) और कप्तान असगर अफगान (67) की पारियों के दम पर 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान एक समय मैच में पीछे रह गई थी। अफगानिस्तान के स्पिनरों राशिद खान (3 विकेट) और मुजीब उर रहमान (2 विकेट) ने पाकिस्तान के लिए जीत मुश्किल कर दी थी, लेकिन मलिक का अनुभव पाकिस्तान के काम आया। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 10 रन की दरकार थी। मलिक ने ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरी गेंद पर चौका मार पाकिस्तान को अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सूझबूझ भरी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान के लिए शुरुआत में इमाम उल हक (80) और बाबर आजम (66) ने बेहतरीन पारियां खेलीं।