
Asia cup 2022 Rahul Dravid Virat Kohli : एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुक़ाबले शुरू हो गए हैं। इसका दूसरा मुक़ाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान द्रविड़ से कई सवाल पूछे गए। इसी बीच एक रिपोर्टर ने उनसे पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक सवाल किया। जिसके जवाब द्रविड़ ने ऐसा दिया कि सभी हंस पड़े।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने राहुल द्रविड़ से पूछा कि आपके और कोहली के बीच क्या बात होती है। इसपर कोच ने कहा, 'पहली बात तो यह है कि जो कोच और खिलाड़ियों के बीच बात होती है वो मैं यहां मीडिया में आकर बताऊंगा नहीं, कोई भी कोच ऐसा नहीं करेगा।' इसके बाद जो द्रविड़ ने कहा उसके बाद रिपोर्टर्स की हंसी छूट गई। द्रविड़ ने कहा, 'हम ये भी बात करते हैं कि खाना कहां अच्छा मिलता है। उन्हें यहां कई अच्छे होटल पता है, तो वो मुझे इसे लेकर भी थोड़ी सलाह दे रहे थे।'
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया
द्रविड़ ने आगे कहा, 'कोहली ब्रेक के बाद वापस टीम से जुड़े हैं। वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है। उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा। हमें फर्क नहीं पड़ता विराट कितने रन बनाते हैं। लोग उनके आंकड़ों को देख कर जुनूनी हो जाते हैं। टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।'
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: रवीन्द्र जडेजा के बाद दोनों टीमों को लगे बड़े झटके, आवेश खान और शहनवाज धनी हुए बाहर
बता दें एशिया कप 2022 में कोहली का अबतक का फॉर्म अच्छा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 35 रनों की पारी खेली थी। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों पर 1 चौके और तीन सिक्स की मदद से नाबाद 59 रन बनाए थे।
Updated on:
04 Sept 2022 10:31 am
Published on:
04 Sept 2022 10:28 am
