
Asia cup 2022 India vs pakistan: एशिया कप 2022 के सुपर 4 का दूसरा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था और एक बार फिर दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। लेकीन इस मैच से पहले दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के बाद अब तेज गेंदबाज आवेश खान भी इस मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शहनवाज धनी भी चोट के चलते भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे।
मैच की पूर्व संध्या पर कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि आवेश खान बीमार हो गए हैं और उनको उम्मीद है कि आवेश टूर्नामेंट के शेष बचे मैचों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''आवेश की तबियत खराब है। वह आज अभ्यास नहीं कर रहा है उम्मीद है कि वह कल पाकिस्तान के खिलाफ उपलब्ध होगा, यदि नहीं, तो बाद में टूर्नामेंट का हिस्सा होगा।"
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। पीसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "शाहनवाज दहानी रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले एसीसी टी20 एशिया कप सुपर-4 मैच में साइड स्ट्रेन के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। शुक्रवार को शारजाह में हांगकांग के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।"
यह भी पढ़ें- Asia cup 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया
पीसीबी ने आगे कहा, "जैसा कि किसी भी साइड स्ट्रेन की चोट के मामले में होता है, मेडिकल टीम अगले 48-72 घंटों तक उसकी निगरानी करेगी, जिसके बाद वे निर्णय लेंगे, जिसमें स्कैन करना और टूर्नामेंट में आगे की भागीदारी शामिल है।"
यह भी पढ़ें- घुटने की चोट के चलते रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर
चार टी20 में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दहानी ने तीन विकेट झटके थे। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ सुपर फोर मैच से पहले पाकिस्तान के अन्य तेज गेंदबाजी विकल्पों में नसीम शाह, हारिस रऊफ, हसन अली और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं। बता दें शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर के बाद दहानी चोटिल होने वाले पाकिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज हैं।
Updated on:
4 Sep 2022, 9:20 AM IST
Published on:
4 Sep 2022, 9:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.